फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: भारत में बस आने ही वाली है कोरोना की तीसरी लहर! भूलकर भी न करें ये लापरवाही

Mon, 02 Aug 2021 02:28 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन देश में 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच विशेषज्ञों ने तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दे दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी महीने देश में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है, जिसमें रोजाना एक लाख संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के कुल 10 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं। हैदराबाद और कानपुर आईआईटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी ही महामारी की तीसरी लहर को आगे बढ़ाएगी और साथ ही उनका यह भी कहना है कि यह लहर अक्तूबर में अपने पीक पर पहुंच सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि समय रहते सभी लोग सतर्क हो जाएं और कुछ बातों का ध्यान रखें, जिससे आप संक्रमित न हों। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क लगाना बिल्कुल न छोड़ें 
  • मास्क ही कोरोना से बचाव का अति उत्तम उपाय है। इसलिए इसका इस्तेमाल तो भूलकर भी न छोड़ें। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो डबल मास्किंग करके यानी एक साथ दो मास्क पहन कर बाहर निकलें, ताकि संक्रमण का खतरा कम से कम हो। अगर एन-95 मास्क पहनते हैं तो यह सबसे बेहतर है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें 
  • कोरोना से बचाव के लिए मास्क के साथ-साथ सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। चूंकि कोरोना के कई मरीज बिना लक्षण वाले भी होते हैं, ऐसे में उनसे संपर्क आपको संक्रमित कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि बाहरी लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें और यह भी कोशिश करें कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिल्कुल न जाएं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाथ धोना न भूलें 
  • कोरोना से बचने के नियमों में नियमित रूप से हाथ धोना भी शामिल है। अगर आप घर पर हैं, तो भी यह जरूरी है कि साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से हाथ धोएं और अगर कहीं बाहर गए हैं, साबुन-पानी की व्यवस्था नहीं है, तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैक्सीन है सबसे जरूरी   
  •  चूंकि वैक्सीन लगवाने के बाद भी बहुत से लोग संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि इसके बावजूद वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपको संक्रमण से न बचा पाए, गंभीर रूप से बीमार होने से जरूर बचा सकती है। इसलिए सभी लोग समय पर वैक्सीन की दोनों खुराक जरूर लें। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें