फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: सीजनल फ्लू से बेहद खतरनाक है कोरोना वायरस, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Tue, 03 Mar 2020 10:53 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
corona virus - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने अब दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। भारत में दो और नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। यह केस दिल्ली और तेलंगाना में सामने आए हैं। दिल्ली में जिस व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह इटली और ब्रिटेन से यात्रा करके आया है, जबकि तेलंगाना केस में व्यक्ति दुबई से लौटा है। इस खतरनाक वायरस से अब तक करीब 3000 लोगों की जान जा चुकी है और 90 हजार के आसपास लोग संक्रमित हैं। समस्या यह है कि अभी तक इसका इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। अधिकतर लोगों को कोरोना वायरस की खास जानकारी नहीं है। कई लोग अब भी इसे सीजनल फ्लू समझ रहे हैं जबकि दोनों अलग हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 8
Flu
सीजनल फ्लू
  • पीड़ित व्यक्तियों में औसतन 0.1 फीसदी की जान जाती है।
  • हर मरीज औसतन 1.3 लोगों में संक्रमण फैलाता है।
  • 65 से अधिक उम्र के लोगों को ज्यादा खतरा।
  • पहले से बीमार हैं तो खतरा ज्यादा।
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस
  • केवल वुहान में इससे संक्रमित 2 प्रतिशत की मौत। 
  • पूरे चीन में आंकड़ा 1.4 फीसदी।
  • एक संक्रमित व्यक्ति औसतन 2.2 लोगों को संक्रमित करता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर खतरा ज्यादा। 

4 of 8
अभी कोई इलाज नहीं
कोरोना की फिलहाल कोई दवा नहीं है, हालांकि कई परीक्षण चल रहे हैं। फ्लू की चार दवाइयां पहले से हैं। लक्षण सामने आने के 24 से 48 घंटे के अंदर दवा लेने से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
लक्षणों को समय रहते पहचानें
  • अचानक बुखार और सांस लेने में तकलीफ।
  • बहुत अधिक खांसी और जुकाम होना।
  • शरीर में तेज दर्द के साथ कमजोरी।
  • किडनी और लिवर में तकलीफ। 
  • निमोनिया के लक्षण सामने आना।
  • पाचन क्रिया में तकलीफ शुरू होना।
विज्ञापन

6 of 8
कोरोना वायरस
ऐसे होती है पहचान
  • रियल टाइम पॉलीमीरेज चेन रिएक्शन से।
  • लार, कफ या रक्त के नमूने की जांच से होती है पुष्टि।
विज्ञापन

7 of 8
इन बातों का रखें ध्यान
  • बार-बार आंख, नाक मुंह छूने से बचें।
  • सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले एन-95 मास्क पहनें।
  • संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
  • सर्दी, जुकाम, बुखार और कफ होने पर अस्पताल जरूर जाएं।
  • 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलें।
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • एक इंसान से दूसरे में फैलता है।
विज्ञापन

8 of 8
Hand Wash
ऐसे करें बचाव
  • 3 से 6 फुट की दूरी बना भीड़भाड़ में चलें।
  • बार-बार हाथ धोते रहें ताकि कीटाणु न फैलें।
  • सार्वजनिक वाहन से यात्रा के दौरान दस्ताने पहनें।
  • मुंह पर मास्क पहनकर रखें, नियमित बदलते रहें।
  • भीड़भाड़ या अस्पताल वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें