कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर के देश परेशान हैं। इस वायरस से होनेवाली मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। पिछले साल दिसंबर में चीन से फैले कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस वायरस ने हृदय, फेफड़े जैसे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को तो प्रभावित किया ही है, इसने मानव मस्तिष्क को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि सिरदर्द, चक्कर आना और दिमाग का ठीक से काम नहीं करना कोविड महामारी के लक्षण हो सकते हैं। आमतौर पर तनाव, थकान, मानसिक परेशानी, कार्यभार आदि के कारण भी आपको सिरदर्द हो सकता है, जो आपको सामान्य लग सकता है। लेकिन यह कोरोना का भी लक्षण हो सकता है।