डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए दिशानिर्देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज, खानपान संबंधी उपाय, आयुष-64 दवा, अश्वगंधा, त्रिफला, मुलेठी आदि औषधियों और के इस्तेमाल की बात कही गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अश्वगंधा, मुलेठी, लौंग, आयुष-64 जैसी आयुर्वेदिक औषधियां कोरोना से बचाव में कारगर साबित हुई हैं। बीमारियों से बचाव और उनके इलाज के ये पारंपरिक तरीके कोरोना से भी सुरक्षा देते हैं।