दुनिया के करीब 200 से ज्यादा देशों में फैले कोरोना वायरस का संक्रमण हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। कई देश की सरकारों ने लॉकडाउन लगा रखा है। भारत में भी तीन मई तक लॉकडाउन घोषित है। इस बीच सरकारों के लिए कोरोना वायरस पर नियंत्रण करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कोरोना को लेकर फैल रही अफवाहों पर नियंत्रण करना। सोशल मीडिया से लेकर हमारे और आपके आसपास भी कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। इनसे हमें बचना है। इन पर भरोसा करके हम अपनी और समाज के अन्य लोगों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। सरकार का जनहित में अभी यही संदेश है कि अफवाहों पर नहीं, बल्कि तथ्यों पर भरोसा करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ ऐसे अहम सवालों के जवाब दिए हैं, जिन्हें लेकर लोग काफी परेशान हैं। आइए, जानते हैं उन जरूरी सवालों के जवाब: