कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों में सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता का खत्म होना प्रमुख लक्षण है, यह बात पहले ही हो चुके कई सारे शोध अध्ययन में साबित हो चुकी है। हाल ही में टेलीफेान के जरिए कोरोना संक्रमित 103 मरीजों पर हुए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि संक्रमण के तीन दिन बाद से ही व्यक्ति के सूंघने की क्षमता प्रभावित हो रही है। ओटोलराइनोलॉजी हेड एंड नेक सर्जरी जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि संक्रमण के तीसरे दिन से व्यक्ति के सूंघने की क्षमता प्रभावित होने लगती है।