फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सर्दी-खांसी से घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे जानें आपको वायरल फ्लू है या कोरोना?

Mon, 01 Jun 2020 08:34 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
सामान्य सर्दी-खांसी, वायरल बुखार और कोरोना में अंतर समझना जरूरी है - फोटो : Amar Ujala
देश और दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता रहा है। देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन की बदौलत चीन, ब्रिटेन, इटली, अमेरिका जैसे देशों की तुलना में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा यहां कम है। लेकिन भय और संशय के माहौल में इन दिनों लोगों को किसी भी तरह का जुकाम या खांसी हो रही है तो उसे कोरोना मानकर लोग घबरा जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि इस स्थिति में डरने की बजाय यह फर्क समझने की जरूरत है कि यह सामान्य सर्दी-खांसी है, वायरल बुखार है या फिर वाकई में कोरोना संक्रमण। आइए जानते हैं कि आप कैसे इन बीमारियों में अंतर कर सकते हैं: 
विज्ञापन

2 of 10
मौसमी बुखार
सबसे पहले जानते हैं वायरल फ्लू या मौसमी बुखार के बारे में:
  • इसकी शुरुआत अचानक हो सकती है। मौसम में जिस तरह बदलाव हो रहे हैं, इस बीच जरा-सी लापरवाही बरतने के कारण लोग बीमार हो जाते हैं। 
  • लक्षण: बुखार, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, थकान, सिरदर्द, गले में दर्द, नाक से पानी बहना
  • अन्य लक्षण: दस्त, उल्टी
विज्ञापन

3 of 10
मौसमी बुखार - फोटो : अमर उजाला
  • इसमें एक से चार दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखते हैं। 
  • वहीं एक फीसदी मामले में निमोनिया भी देखा गया है। 
  • इसका सामान्य उपचार उपलब्ध है और अधिकतम एक से दो सप्ताह के अंदर आप ठीक हो जाते हैं। 

4 of 10
सर्दी - फोटो : Amar Ujala
अब जानते हैं सामान्य सर्दी के बारे में:
  • ठंड लगने के कारण सर्दी होना आम बात है। आंख, कान और नाक के माध्यम से ठंडी हवा लगने से या फिर ठंडे वातावरण में ठंडी चीजें ज्यादा खाने से हमें सर्दी हो जाती है। 
  • लक्षण: बहती नाक, छींक आना, गले में दर्द होना
  • अन्य लक्षण: सामान्य बुखार, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और थकान
विज्ञापन

5 of 10
सर्दी
  • तीन दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखते हैं।
  • सर्दी में जटिल मामले नहीं के बराबर होते हैं। 
  • सामान्य दवाओं या घरेलू उपचार से दो से तीन दिन या फिर अधिकतम एक सप्ताह के भीतर आप ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Coronavirus - फोटो : Pexels
अब जानते हैं कोरोना वायरस के बारे में: 
कोरोना वायरस व्यक्ति से व्यक्ति में फैलने वाला संक्रामक रोग है। कोरोना वायरस के संपर्क में आई सतहों या वस्तुओं से भी यह फैल सकता है। इसकी शुरुआत अचानक हो सकती है। 
  • लक्षण: बुखार, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, थकान, सिरदर्द, खून वाली खांसी और दस्त
  • अन्य लक्षण: स्वाद और गंध महसूस न होना, मानसिक असंतुलन, लाल चकत्ते
  • संक्रमण के लक्षण सामान्यत 1-14 दिन तक, जबकि कुछ मामलों में 24 दिन के अंदर  दिखते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Coronavirus - फोटो : PTI
  • कोरोना वायरस से पीड़ित मामलों में पांच फीसदी जटिल हो सकते हैं। इनमें सांस लेने में परेशानी, मल्टीपल आर्गन फेल्योर जैसे मामले सामने आते हैं। 
  • इस बीमारी की अबतक कोई वैक्सीन या दवा उपलब्ध नहीं है, लेकिन पहले से उपलब्ध दवाओं के जरिए इसके लक्षणों का उपचार किया जा रहा है। 
  • अबतक सामने आए मामलों में उचित इलाज के जरिए दो से छह हफ्ते के अंदर लोग ठीक हो जा रहे हैं। भारत में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट बढ़ी है। 

8 of 10
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
अगर लक्षण नजर आए तो क्या करें?
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखें तो वह व्यक्ति सबसे पहले खुद को घर में ही सबसे अलग यानी सेल्फ आइसोलेट कर लें।
  • घर के अन्य सदस्यों के संपर्क में आने से बचे और सेल्फ आइसोलेशन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करे।
  • गंभीर महसूस होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर संपर्क किया जा सकता है। अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूर एक्टिवेट रखें। 

9 of 10
दवा - फोटो : social media
फ्लू की दवाइयां पहले से हैं। लक्षण सामने आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने और दवा लेने से राहत मिल सकती है। अगर आपका नाक जाम है या उससे पानी गिर रहा है तो केवल इस आधार पर आप न मानें कि आप कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। कोरोना वायरस की फिलहाल कोई दवा उपलब्ध नहीं है और न ही इसकी वैक्सीन बन पाई है। हालांकि कई परीक्षण चल रहे हैं और चीन में तो बना लेने का दावा भी किया जा रहा है। बहरहाल पहले से उपलब्ध दवाओं से कोरोना के लक्षणों का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन

10 of 10
लॉकडाउन के दौरान मास्क पहने हुए एक मजदूर(File Photo) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या करें
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
  • फेस मास्क का प्रयोग करें।
  • बार-बार आंख, नाक मुंह छूने से बचें।
  • संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलें।
  • बार-बार हाथ धोते रहें ताकि संक्रमण फैलने की संभावना न रहे। 
  • भीड़भाड़ में 3 से 6 फुट की दूरी बना कर चलें।
  • सर्दी, जुकाम, बुखार और कफ होने पर डॉक्टरी सलाह लें।
  • मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करें और उसे एक्टिवेट रखें।

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से लड़ने में कितनी कारगर है एचआईवी की दवा?

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें