फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या फरवरी-मार्च में भारत में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Thu, 21 Jan 2021 10:50 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। सरकार ने बताया कि अब तक नौ लाख 99 हजार 65 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। गुरुवार शाम छह बजे तक एक लाख 92 हजार 581 लोगों को वैक्सीन दी गई। हालांकि इस बीच देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 96.75 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक एक करोड़ दो लाख 65 हजार से अधिक लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। साथ ही संक्रमण के मामले भी काफी तेजी से कम हो रहे हैं, लेकिन इस बीच सवाल ये उठता है कि क्या कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ सकता है, क्या भारत में कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
तुलसी किस तरह से हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है? 
  • दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डॉ. तनुजा नेसारी कहती हैं, 'सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे की परिक्रमा लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि तुलसी का पौधा अपने चारों ओर के वातावरण को शुद्ध बनाता है। हवा में ऑक्सीजन को बढ़ाता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल (विषैले पदार्थों) को नष्ट करते हैं। इसलिए तुलसी के पत्ते, तुलसी ड्रॉप, तुलसी का रस नियमित रूप से लेना चाहिए। तुलसी एंटी इन्फ्लेमेटरी भी होती है, अगर सूजन आ गई है, उसका पेस्ट लगा सकते हैं। गर्म पानी में तुलसी की ड्रॉप्स डालकर पीने से बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम आदि कम होता है और साथ ही फेफड़े मजबूत होते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें? 
  • डॉ. तनुजा नेसारी कहती हैं, 'इम्यूनिटी बढ़ाने से ज्यादा बल इम्यूनिटी मजबूत करने पर देना चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से काढ़ा, आंवला, दूध, गिलोय, गरुची वटी, शतावरी, आंवला का च्यवनप्राश, इनमें से जो कुछ भी उपलब्ध हैं, उसे लें। ये सभी इम्यूनो मॉड्यूलेटर हैं। साथ में संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम या योग करें।' 

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या भारत में सेकेंड वेव (दूसरी लहर) आ सकती है? 
  • डॉ. तनुजा नेसारी कहती हैं, 'हमारे देश में पहली वेव (लहर) अब खत्म हो रही है, लेकिन ऐसी संभावना है कि हो सकता है फरवरी में दूसरी वेव (लहर) आए। जैसा कि दूसरे देशों में भी देखा गया है, मौसम के बदलने पर वायरस का व्यवहार बदलता है। इसलिए ऐसा संभव है कि फरवरी-मार्च में हमारे देश में सेकेंड वेव (दूसरी लहर) आए। इसीलिए सभी से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। साथ में जिसका नंबर आए, वो टीका जरूर लगवाएं।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना का संक्रमण पुनः बढ़ सकता है? 
  • डॉ. तनुजा नेसारी कहती हैं, 'हां, अगर लापरवाही बरती तो संक्रमण फिर से बढ़ सकता है। ध्यान रहे, संक्रमण कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है। इसके लिए हम सभी को पहले की तरह सजग रहना है। जहां भी जा रहे हैं वहां दो गज की दूरी बनाकर रखनी है। 'दो गज की दूरी और इम्यूनिटी भी है जरूरी।' कोरोना से बचाव के लिए आपको खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना है। मास्क पहनना जरूरी है और हाथों को बार-बार धोते रहना है या सैनिटाइज करते रहना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
संक्रमण से बचना है तो बाहर निकलने से पहले क्या करें?  
  • डॉ. तनुजा नेसारी कहती हैं, 'संक्रमण हाथ के जरिए मुंह में या नाक में जाता है, इसलिए जहां भी जाएं, हाथ सैनिटाइज करते रहें। और सांस लेते वक्त भी वायरस आपकी नाक में जा सकता है, लिहाजा बाहर निकलने से पहले नाक में अणु तेल, तिल के तेल, नारियल के तेल, घी या सरसों के तेल की दो बूंद डाल लेनी चाहिए। इससे वायरस नाक में प्रवेश करने पर भी वहां मौजूद नेजल इपिथीलियम के संपर्क में नहीं आ पाता है। ऊपर से जब आप मास्क लगाकर बाहर निकलते हैं, तो आपकी नाक पर दोगुनी सुरक्षा का कवच होता है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें