फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मेट्रो या बस में करते हैं सफर तो कोरोना से बचने के लिए इन 6 बातों का जरूर रखें ध्यान

Sat, 21 Mar 2020 09:18 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Coronavirus Safety Tips - फोटो : PTI
दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके बाद लोग सहमे हुए हैं। कोरोना संक्रमण के डर से लोग घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। हालांकि लोगों को जॉब के लिए ऑफिस, खरीदारी के लिए बाजार निकलना तो पड़ ही रहा है। ऐसे में बस, टेंपो या मेट्रो से सफर करना लोगों की मजबूरी है। ऐसे सार्वजनिक जगहों पर भीड़ से बचना भी बहुत मुश्किल हो जा रहा है। अगर आपको भी बस या मेट्रो से सफर करना पड़ रहा है तो आपको खास सावधानियां बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कोरोना का संक्रमण पीड़ित मरीज से या मरीज के संपर्क में आई सतहों या चीजों से आप तक पहुंच सकता है। बस या मेट्रो में हर दिन लाखों लोग सफर कर रहे हैं, जिनमें से कौन कोरोना का मरीज हो सकता है, यह पहचान पाना लगभग नामुमकिन है। कोरोना के अलावा लोग सीजनल फ्लू से भी पीड़ित हो सकते हैं, लेकिन दोनों ही स्थितियों में आपको उनसे खुद को बचाना जरूरी है। तो यहां हम बता रहे हैं कुछ सावधानियों के बारे में, जो कि आपको बस या मेट्रो से सफर के दौरान बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 8
दूरी बनाकर खड़े रहें
डॉक्टर और विशेषज्ञ शुरू से ही बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण सर्दी-जुकाम से मिलते जुलते हैं। मेट्रो और बस में आपको ऐसे बहुत सारे लोग दिखेंगे, जो सर्दी-जुकाम से पीड़ित होंगे। ऐसे में अगर आपके आस-पास कोई भी ऐसा व्यक्ति खड़ा है तो बेहतर है कि आप उनसे थोड़ी दूरी बना लें। ऐसा करने से आप कोरोना के संक्रमण से काफी हद तक बच सकते हैं। 

4 of 8
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
खांसने-छींकने वालों से बच कर रहें
अबतक हुए शोधों में पता चला है कि खांसने-छींकने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। संक्रमित व्यक्ति की छींक के माध्यम से कोरोना वायरस संपर्क में आने वाले व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकता है। खांसने और छींकते वक्त बहुत से लोग रुमाल, टिश्यू पेपर या फिर अपना हाथ मुंह पर रख लेते हैं, लेकिन बहुत सारे लोग बिना ऐसा किए और बिना इधर-उधर देखे ही छींक देते हैं। ऐसे लोगों से बहुत बच के रहने की जरूरत है। आप ऐसे  किसी संक्रमित व्यक्ति के के पास बैठेने या खड़े होने से बचें।
विज्ञापन

5 of 8
डीटीसी बस
हैंगर पकड़ें तो रखें ध्यान 
बस और मेट्रो में सफर करते वक्त आपको हैंगर पकड़ना पड़ सकता है। स्वचालित सीढ़ियों पर भी आपको काली पट्टी पर हाथ रखना पड़ सकता है। ऐसी सतहों को सैनिटाइज किए जाने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन बार-बार ऐसा करना संभव नहीं। ऐसे में ये सतहें भी कोरोना पीड़ित मरीज के संपर्क में आई हों, तो संक्रमित हो सकती है। संक्रमित व्यक्तियों के हाथों के जरिए वायरस बस या मेट्रो के हैंगर पर भी लग सकते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि हैंगर को ना पकड़ना पड़े और अगर पकड़ें भी तो हाथों में दस्ताने पहन सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
sanitizer
सैनेटाइजर पास रखें
बस या मेट्रो में सफर करते समय अपने आप को बचा कर रखना बहुत ही चुनौती भरा है। यह तो संभव नहीं कि आप बिना हैंडरेल, हैंगर या अन्य सतहों को छुए बिना अपना सफर पूरा कर पाएं। इसलिए आपको ध्यान ये रखना है कि इन सतहों को छूने के बाद आप अपने चेहरे को बिल्कुल न छुएं। खासकर आंख, कान, नाक और मुंह को। ऐसा करने से आप संक्रमित हो सकते हैं। बेहतर है कि आप अपने पास सैनेटाइजर की छोटी बोतल रखें और अपना चेहरा छूने से पहले या फिर सफर पूरा होने के बाद आप अपने हाथों को सैनेटाइजर से साफ कर लें।  
विज्ञापन

7 of 8
मास्क - फोटो : pixabay
माउथ मास्क का प्रयोग
टेंपो और बस से लेकर मेट्रो तक और बस स्टैंड से लेकर मेट्रो स्टेशन और परिसर तक आप लापरवाही न बरतें। ऐसी जगहों पर पहुंचने से पहले आपको माउथ मास्क पहन लेना चाहिए। कारण कि भीड़भाड़ वाले इलाके में कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो सकता है और इसी वजह से डॉक्टर भीड़भाड़ से बचने की सलाह दे रहे हैं। इसलिए आप माउथ मास्क का प्रयोग जरूर करें और फिर घर पहुंच कर मास्क को सैनेटाइज या साफ कर लें। 
विज्ञापन

8 of 8
खांसी - फोटो : सांकेतिक चित्र
औरों का भी रखें ख्याल 
मेट्रो और बस में सफर करते समय आपको न केवल अपना बल्कि औरों का भी ख्याल रखना चाहिए। अगर आप सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आप खुद मास्क का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बनाकर रखें। खांसते या छींकते वक्त मुंह को ढक कर रखें और अपना संक्रमण दूसरों तक नहीं पहुंचने दें। ऐसा करके आप बस या मेट्रो में अन्य लोगों को संक्रमण से बचा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: आखिर क्यों मना किया गया बुखार की इस दवा का इस्तेमाल?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें