फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Patient Zero: वुहान की 57 वर्षीय महिला है कोरोना की पहली मरीज, एक महीने के इलाज के बाद हुई स्वस्थ

Mon, 30 Mar 2020 12:37 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी पहली मरीज की पहचान के बारे में फिर से दावा किया गया है। इस दावे के अनुसार, चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस ने जिस महिला को अपना पहला शिकार बनाया, उसकी उम्र 57 साल है। वेई गुझियान नाम की यह महिला वुहान में झींगा बेचती है। अच्छी बात यह है कि करीब एक महीने इलाज के बाद इस बुजुर्ग महिला की जान बच गई और अब वह स्वस्थ है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल और अन्य मीडिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार इसका नाम सामने आने के साथ ही महिला को कोरोना का पेशेंट जीरो बताया जा रहा है। पेशेंट जीरो का मतलब, वह व्यक्ति जिसमें किसी बीमारी के लक्षण सबसे पहले देखे गए हों। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 7
द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार यह महिला वुहान के हुआनैन सी-फूड मार्केट में 10 दिसंबर को झींगे बेच रही थीं। बताया जा रहा है कि एक सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल कर लौटने के बाद उसे सर्दी-जुकाम हो गया और वह बीमार हो गई। मालूम हो कि 31 दिसंबर को वुहान नगरपालिका स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस महिला का नाम अन्य 26 मरीजों के साथ जाहिर किया गया था। इन 27 में से 24 मरीज उसी सीफूड मार्केट से संक्रमित हुए थे। हालांकि बाद में कई विरोधाभासी रिपोर्ट में इस महिला के पेशेंट जीरो होने की बात को खारिज कर दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
चीन की न्यूज वेबसाइट ‘द पेपर’ की रिपोर्ट के हवाले से इस महिला के बारे में खबर सामने आई थी, जिसके बाद ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और भारत की मीडिया एजेंसियों ने महिला के पेशेंट जीरो होने की रिपोर्ट की। वेई गुझियान नाम की इस महिला को कोरोना के पेशेंट जीरो होने को लेकर चीनी सरकार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। चीन की ग्लोबल मीडिया ने कोरोना वायरस के अमेरिकी सैन्य प्रयोगशाला में विकसित किए जाने का आरोप लगाया था। ग्लोबल मीडिया का दावा था कि विश्व मिलिट्री गेम्स के दौरान अक्तूबर में वुहान आया साइक्लिस्ट मजाट्जे बेनासी ही कोरोना वायरस का सोर्स था। चीन और अमेरिका दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। 

4 of 7
महिला वेई गुझियान के पेशेंट जीरो होने के बारे में इसी महीने के पहले सप्ताह में द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी खोजी रिपोर्ट में प्रकाशित किया था। इस रिपोर्ट में चीनी सरकार की आलोचना भी की गई थी। बीते 27 मार्च को यूरोप की कई मीडिया वेबसाइटों पर सूत्रों के हवाले से इस महिला के पेशेंट जीरो होने की रिपोर्ट प्रकाशित की। 
विज्ञापन

5 of 7
एक महीने के इलाज के बाद कोरोना संक्रमण से ठीक हुई महिला वेई गुझियान के मुताबिक, उसे हर बार ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल फ्लू वगैरह हो जाता है। 10 दिसंबर को उसे सर्दी-जुकाम जैसा लगा और फिर अन्य बार की अपेक्षा ज्यादा थकान का अनुभव हुआ। वह पास के क्लीनिक में मेडिकली सलाह से दवा ली और फिर से अपने काम में लग गई। 
विज्ञापन

6 of 7
गुझियान ने बताया कि बहुत ज्यादा अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्होंने वुहान के इलेवंथ अस्पताल में दिखाया, लेकिन वहां भी यह बीमारी कंफर्म नहीं हुई। हालांकि उसे फिर से दवाएं दी गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उसकी स्थिति बिगड़ने पर वुहान यूनियन अस्पताल में उसकी ठीक से जांच की गई और फिर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में उसे क्वारंटीन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला के सम्पर्क में आने से उसके पति, उसकी बेटी और भांजी भी कोरोना से संक्रमित हुए। इसके बाद सीफूड मार्केट के कई अन्य लोग भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। सार्वजनिक शौचालय से आने के बाद दिसंबर 2019 में बीमार हुई उस महिला का इलाज जारी रहा और फिर जनवरी 2020 में वह स्वस्थ हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें