स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर खाने में नमक की कम मात्रा रखने की सलाह देते रहे हैं। ज्यादा नमक के इस्तेमाल से ब्लडप्रेशर तो बढ़ता ही है, और भी कई तरह की समस्याएं होती हैं। अब एक नई रिसर्च में सामने आया है कि खाने में ज्यादा नमक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कम करती है। साइंस ट्रांसलेशन मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित किया अध्ययन के मुताबिक बोन अस्पताल एवं विश्वविद्यालय में हुई रिसर्च में ये बातें सामने आई हैं।