कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दुनियाभर में अब तक सात करोड़ 91 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इस वायरस की वजह से 17 लाख 38 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में भी इसके संक्रमण के मामले एक करोड़ एक लाख से ऊपर हो चुके हैं। वहीं, एक लाख 46 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक तो दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ऊपर से इसके संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों के लिए नई मुसीबतें भी पैदा हो रही हैं। अब खबर आ रही है कि गुजरात के अहमदाबाद में पिछले एक हफ्ते में अब तक 10 ऐसे मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें 'गुलियन बेरी सिंड्रोम' के लक्षण पाए गए हैं। इस विकार की वजह से ये सभी मरीज लकवाग्रस्त हो गए हैं।