फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus से बचना है तो घर पर ऐसे तैयार करें सैनेटाइजर, वायरस का करेगा खात्मा 

Sun, 15 Mar 2020 06:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sanitizer
चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस का संक्रमण विश्वभर के देशों में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी हर दिन कोरोना से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की दवा और वैक्सीन को लेकर भारत समेत विभिन्न देशों में रिसर्च हो रहे हैं, लेकिन अबतक इसके इलाज को लेकर बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई है। डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे बचाव के लिए साफ-सफाई और हाइजीन मेंटेन रखने की सलाह दे रहे हैं। खासकर हाथों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। सफर में और कार्यस्थल पर बार-बार साबुन से हाथ धोना संभव नहीं होता। ऐसे में सैनेटाइजर बेहतर विकल्प है, लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर हम संशय में रहते हैं। चिंता की बात नहीं है। आप घर पर ही सैनेटाइजर तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा
घर पर हैंड सैनेटाइजर तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं हैं। ये चीजें आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए आपको बहुत मेहनत नहीं करनी होगी। 
  • स्क्वीज बोतल
  • एलोवेरा जेल
  • गुलाब जल
  • लेवेंडर ऑइल
  • टी ट्री ऑइल
विज्ञापन

3 of 6
sanitizer
बनाने का तरीका
  • इसके लिए सबसे पहले एक स्क्वीज बॉटल की आपको जरूरत होगी। 
  • इसमें आप एलो वेरा जेल भरें और ध्यान रखें कि बोतल को ऊपर तक न भरें। 
  • अगर एलोवेरा जेल गाढ़ा हो तो उसमें आप गुलाब जल मिला लें। 
  • इसके बाद इस मिश्रण में टी ट्री ऑइल की 5 बूंदें मिलाएं। 
  • इसके बाद इसमें लेवेंडर ऑइल की 6-7 बूंद मिक्स करें। 
  • अब बोतल बंद कर इसे ठीक से शेक कर लें। 
आपका होम मेड हैंड सैनेटाइजर तैयार है। 

4 of 6
सेनिटाइजर - फोटो : Amar Ujala
घर पर तैयार आयुर्वेदिक हैंड सैनेटाइजर बिना केमिकल वाला होता है, जो आपके हाथों की त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। टी ट्री ऑइल बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है। आपके हाथों में रुखापन नहीं आएगा। आप इसे आराम से अपने साथ कैरी कर सकते हैं। महिलाएं इसे अपने पर्स में और पुरुष अपनी जेब में रख सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Hand Sanitizer
दरअसल बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त सैनेटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से हाथों की त्वचा को नुकसान पहुंचने की आशंका होती है। ऐसे में हर्बल होम मेड सैनेटाइजर आपके लिए उपयुक्त विकल्प है। हाथ की सफाई के साथ ही आपको कई और चीजें भी ध्यान में रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर बताते हैं कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है तो डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर से मिलने के दौरान अपने मुंह और नाक को ढकें। छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक टिश्यू या रूमाल से ढकें। प्रयोग करके टिश्यू को तुरंत किसी बंद डिब्बे में फेंक दें।

अगर आप में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आते हैं तो बिना देरी स्वास्थ्य मंत्रालय की 24*7 हेल्पलाइन नं. 011- 23978046 पर कॉल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें