फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सार्वजनिक परिवहन का करते हैं इस्तेमाल, तो कोरोना से बचने के लिए ये उपाय करें

Thu, 17 Dec 2020 11:13 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना से बचाव के उपाय - फोटो : Twitter/@ndmaindia
दुनियाभर में अब तक सात करोड़ 45 लाख से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 16 लाख 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 99 लाख से ऊपर है। हालांकि अन्य देशों के मुकाबले भारत में मृत्यु दर काफी कम है, लेकिन फिर भी अब तक एक लाख 44 हजार से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं। यह वायरस जिस तेजी से फैल रहा है, उससे लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव आ चुका है। चूंकि सार्वजनिक परिवहन हमारे समाज का एक अहम हिस्सा है, इसलिए ये जरूरी है कि उनकी सेवाएं नियंत्रित रूप से चालू रहें, लेकिन इसके लिए विशेषज्ञों के बताए नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है, तभी कोरोना से बचाव हो सकता है। आइए जानते हैं बचाव के नियमों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमेशा मास्क पहनें 
  • मास्क को कोरोना वायरस से बचाव का सबसे कारगर उपाय माना गया है। इसलिए यह जरूरी है कि जब भी आप घर से कहीं बाहर जाएं और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें तो मास्क जरूर पहनें। विशेषज्ञ कपड़े वाले मास्क को कोरोना से बचाव में अधिक प्रभावी मानते हैं। इसके अलावा आप समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें।   
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना से बचाव के उपाय - फोटो : Twitter/@ndmaindia
आपसी दूरी के निर्देशों का पालन करें 
  • कोरोना से बचाव के लिए आपसी दूरी के नियम का पालन करना अति आवश्यक है। इसलिए लोगों को कम से कम छह फीट की दूरी बनाए रखें। इसके अलावा अपने आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें और बार-बार लोगों के संपर्क में आने वाली सतहों (जैसे- रेलिंग, लिफ्ट का बटन या दरवाजे का हैंडल) को न छुएं। 

4 of 5
कोरोना से बचाव के उपाय - फोटो : Twitter/@ndmaindia
बाहर का खाना खाने से बचें 
  • अगर आप सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यात्रा के दौरान बिना कारण कहीं भी न रूकें और बाहर का खाना न खाएं। इसके लिए जरूरी है कि आप घर से खाना पैक करके ले आएं और यात्रा के दौरान वहीं खाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना से बचाव के उपाय - फोटो : Twitter/@ndmaindia
सार्वजनिक परिवहन के वाहनों का सैनिटाइजेशन है जरूरी 
  • जो लोग सार्वजनिक परिवहन के वाहनों को चला रहे हैं, उनके लिए भी यह जरूरी है कि वो नियमित रूप से वाहनों को सैनिटाइज करें, ताकि उसमें सफर करने वाले लोगों का कोरोना से बचाव हो सके। इन सभी नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए, तभी हम कोरोना को रोक सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें