फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्रिसमस के दौरान कैसे कम करें कोरोना संक्रमण का खतरा? बरतें ये सावधानियां

Sun, 20 Dec 2020 11:45 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
क्रिसमस के दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां - फोटो : Pixabay/Amarujala
एक कमरा जहां दोस्त हों, परिवार के लोग हों, वो करीबी लोग हों जिन्होंने एक दूसरे को लंबे समय से नहीं देखा। वो कई हफ्तों के बाद एक छत के नीचे हैं, गले मिल रहे हैं। एक-दूसरे को चूम रहे हैं और दोबारा एक साथ होने का जश्न मना रहे हैं। एक मेज के चारों ओर खड़े ये लोग अपनों से दोबारा मिलने का जश्न मना रहे हैं। वे घंटों एक साथ समय बिताते हैं। एक-दूसरे के साथ हंसते हैं। खुशी से चिल्लाते हैं। एक-दूसरे को खाने के लिए प्लेट्स और चम्मच देते हैं और एक-दूसरे के लिए लाए तोहफे भेंट करते हैं। 

साल 2020 से पहले तक क्रिसमस कुछ इसी अंदाज में मनाया जाता था। क्रिसमस पोस्टकार्ड के लिए ऐसी ही तस्वीर हुआ करती थी। लेकिन कोरोना महामारी के दौर में इस तरह का आयोजन किसी सपने की तरह ही है। इसी कारण, विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आप संक्रमण से बचे रहना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ एक ही तरीका है कि आप व्यक्तिगत तौर पर उत्सव ना मनाएं। 
विज्ञापन

2 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
और अगर वे उत्सव मनाते हैं या फिर शामिल होते हैं तो...

बीबीसी ब्राजील ने जितने भी विशेषज्ञों का साक्षात्कार लिया उन सभी ने जोर देकर कहा कि संक्रमण का खतरा बिल्कुल भी नहीं रहेगा, ऐसा हो पाना असंभव है लेकिन ये जरूर है कि कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे इस खतरे को कम जरूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घर से निकलने से पहले

घर से निकलने से पहले से सावधानी बरतना जरूरी है। अगर आप किसी उत्सव में शामिल होने जा रहे हैं तो उसके पहले करीब दो सप्ताह के लिए खुद को क्वारंटीन करें। अगर दो सप्ताह के लिए आप खुद को क्वॉरंटीन नहीं कर सकते हैं तो कम से कम एक सप्ताह के लिए तो करें ही। इसके साथ ही आप ये भी पूरी तरह प्रमाणित कर लें कि आप वायरस-मुक्त हैं। जब आप लोगों से मिलने जा रहे हों तो उससे करीब 72 घंटे पहले पीसीआर टेस्ट जरूर कराएं, ताकि इस बात की पुष्टि हो जाए कि आप वायरस मुक्त हैं। अगर आप यह सबकुछ कर लेते हैं तो आप अपने लिए जोखिम को कम करने में काफी अच्छा कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि आपको अगर कोई भी लक्षण नजर आ रहा है तो उसे नजरअंदाज ना करें। उस पर ध्यान देना जरूरी है। 

4 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
संक्रमण का खतरा

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्राजील में इंफेक्टोलॉजिस्ट प्रोफेसर जुलियाना लापा कहती हैं, 'कई लोग कहते हैं कि मुझे सिर्फ खांसी है या सिर्फ नाक ही बंद है। अगर आपको कुछ भी असामान्य लग रहा है तो उस पर विचार करें और ऐसी स्थिति में जाने से बचें, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ेगा।' 

हालांकि विशेषज्ञ तो यात्रा से बचने की ही सलाह देते हैं। अगर आप एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं तो यह अपनी कार से करना ही बेहतर होगा। इस तरह से आप हवाई अड्डे, हवाई जहाज, बस, बस स्टेशन और होटलों के रिसेप्शन की भीड़ के संपर्क में आने से बच जाते हैं। आदर्श तौर पर तो त्योहार या उत्सव अगर मनाया जा रहा है तो इसमें उन्हीं लोगों को शामिल होना चाहिए जो एक ही घर में रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सावधानी बरतने की सलाह

यानी उत्सव केवल एक ही घर में रहने वाले लोगों के बीच होना चाहिए। अगर नहीं तो, कम परिवार के अधिक लोगों को शामिल किया जाना चाहिए। यूनिवर्सिटी ऑफ वरमोंट स्कूल ऑफ मेडिसीन में कोविड-19 बीआर ऑब्जर्वेटरी ग्रुप और बायोमेडिकल इंजीनियर विटोर मोरी इस बात को समझाते हुए कहते हैं, 'उदाहरण के लिए अगर दस लोग आपस में मिल रहे हैं और अगर वो दो परिवार के ही हैं (प्रत्येक परिवार के पांच लोग) तो संक्रमण का खतरा कम होगा बजाय इसके कि दस लोग दस अलग-अलग परिवारों से आएं।' विशेषज्ञ भी जोखिम समूहों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। 
विज्ञापन

6 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मिनास गेराएस एसोसिएशन ऑफ इंफेक्शियस डिजीज के अध्यक्ष एस्टेवो अर्बानो ने बीबीसी ब्राजील से कहा, 'अगर संभव हो तो बुजुर्गों को और जिन्हें मोटापे, मधुमेह, उच्च-रक्तचाप की शिकायत है और जिन्हें फेफड़ों से जुड़ी दिक्कत है उन लोगों को सम्मेलन और लोगों से मेल-मिलाप से बचना चाहिए।' 

उनके अनुसार, 'बेशक... वे ऐसे लोगों में से हैं जिन्होंने इस महामारी के दौरान सबसे अधिक अलगाव झेला है और वे ही इस संक्रमण के सबसे अधिक पीड़ित भी हैं और इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस दौरान उन्हें ही सबसे अधिक जरूरत भी है लेकिन वास्तविकता यही है कि इस दौरान उन्हें बाकियों की तुलना में कहीं अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।' 

अगर जोखिम वाले किसी समूह के साथ मिलना बेहद जरूरी है और उसे किसी सूरत में टाला नहीं जा सकता है तो... इस पर जुलियाना लापा सुझाव देती हैं, 'मिलें लेकिन ये मुलाकात बेहद छोटी होनी चाहिए, डिनर के बिना और बिना मास्क हटाए।' 
विज्ञापन

7 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैंटिलेशन है महत्वपूर्ण

अगर आप मिल रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि यह मुलाकात किसी खुली जगह पर हो। जैसे कि किसी बगीचे में। घर के पीछे खाली मैदान में। छत पर या फिर बालकनी में। और अगर आपके पास इसमें से कोई विकल्प नहीं है तो मुलाकात के दौरान कमरे और घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे खुले छोड़ दीजिए। इसे बात के महत्व को समझने के लिए मोरी उन छोटे तरल कणों से तुलना करते हैं जो हम सिगरेट के धुंए के साथ बाहर निकालते हैं। 

वो कहते हैं, 'अगर आप धूम्रपान करने वाले किसी व्यक्ति के बगल में किसी खुली जगह पर हैं तो आपको धुंआ महसूस होगा लेकिन तुलनात्मक रूप से कम लेकिन अगर आप किसी ऐसे ही शख्स के साथ किसी कमरे में बंद हैं तो एक या आधे मीटर की दूरी पर होने के बावजूद आप सिगरेट सूंघ सकते हैं और धुंआ खींच सकते हैं।' अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन सेंटर के मुताबिक, अगर किसी जगह पर वैंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था कर पाना संभव ना हो तो लोगों की संख्या को कम रखना आवश्यक है। 

8 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अस्थमा पीड़ितों की तकलीफ

कमरे की हवा साफ बनी रहे और हवा का संचरण होता रहे इसके लिए क्या किया जा सकता है? बायोमेडिकल इंजीनियर के मुताबिक, 'खिड़की के पास एक पंखा लगाएं और उसे सामने की तरफ करके रखें। इस तरह पंखा एक एक्जॉस्ट फैन की तरह काम करता है। वो अंदर की हवा को बाहर निकालने का काम करेगा। इससे कमरे की हवा को भरने के लिए दूसरी खिड़की से बाहर की ताजी हवा आती है। इससे हवा का संचरण बना रहता है।'

विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर आपके पास एक से अधिक खिड़की है और एक से अधिक पंखे हैं तो आप इन्हें एक-दूसरे के विपरीत दिशा में रख सकते हैं। इस तरह एक पंखा जहां साफ बाहर की हवा को अंदर खींचने का काम करेगा, वहीं दूसरा पंखा अंदर की हवा को बाहर धकेलने का काम करेगा। इससे वायु का परि-संचरण बना रहता है। सीडीसी की सलाह है कि अगर नीचे गिरने का खतरा ना हो और अस्थमा पीड़ितों को कोई तकलीफ ना हो तो खिड़कियां और दरवाजे हमेशा खुले ही रखने चाहिए।  

9 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जारी किए गए सुरक्षा उपाय

सीडीसी के मुताबिक, संक्रमण से बचने के लिए इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए पंखे की हवा का फ्लो एक व्यक्ति से होकर दूसरे तक ना जाए। इससे पहले वाले व्यक्ति से दूसरे को संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इन उपायों को अपनाने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि महामारी के लिए जारी किये गए सुरक्षा उपायों (जैसे कि मास्क पहनना, हाथ धोना और निश्चित दूरी पर रहना) का पालन करना छोड़ दिया जाए। 

10 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
थोड़े वक्त के लिए भेंट, मास्क और सामाजिक दूरी

जितनी देर तक आप खुले में हैं, आपके लिए खतरा उतना ही अधिक बढ़ जाता है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आप अगर लोगों से मिल रहे हैं तो अपनी मुलाकात को छोटा रखिए। अर्बानों के मुताबिक, 'लंबी मुलाकातें कहीं अधिक बड़ा खतरा हैं।' 

जितना अधिक संभव हो, अगर आप एक ही घर में नहीं रह रहे हैं तो ऐसे लोगों से मिलते वक्त एक संभव और सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। हमेशा मास्क पहनकर रखें और बात करते समय भी सावधानी रखें ताकि संक्रमण ना फैले। अर्बानों के मुताबिक, 'जब आप तेज गाते हैं या जोर से बोलते हैं तो अपने मुंह से कहीं अधिक तरल कणों को बाहर निकालते हैं।' 

11 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खाने के दौरान भी रखें ध्यान

खाना खाना बेहद महत्वपूर्ण क्षणों में से एक हो सकता है। यह वो वक्त होता है जब लोग आमतौर पर एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं और क्योंकि वे खाने की मेज पर होते हैं तो उनके चेहरे पर मास्क भी नहीं होता। साओ पॉल स्थित एमीलियो रिबास इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज सेंटर में आईसीयू वॉर्ड में फिजीशियन जैक्स सेस्टाज्नबोक के मुताबिक, 'अगर कोई मास्क नहीं पहनता है तो वे संक्रमण का प्रसार करने वाले हो सकते हैं। यह हममे से कोई भी एक हो सकता है और क्योंकि कई बार इसके लक्षण सामने नहीं होते हैं तो हमें पता भी नहीं होता है कि हम संक्रमित हैं और हम अनजाने में ही संक्रमण फैला रहे होते हैं।' 

12 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खाने की टेबल के ऑर्गेनाइजेशन से मदद मिल सकती है। अगर घर में केवल एक टेबल है तो ऐसी सलाह दी जाती है कि रोटेशनल तरीके का पालन करें, जिसमें बुजुर्ग लोगों को प्राथमिकता दी जाए। उदाहरण के लिए, कल्पना करें कि अगर कोई जोड़ा एक घर में रहता है और उनमें से किसी एक के माता-पिता भी उनके साथ रहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि माता-पिता पहले खाना खाएं और घर के बाकी लोग कुछ दूरी पर मास्क लगाकर खड़े रहें। 

ऐसे लोग जो बड़ी जगह पर रहते हैं और जिनके घर में एक से अधिक टेबल हैं तो उन्हें एक साथ रहने वाले समूह के आधार पर अलग किया जा सकता है। जैसा कि पिछले उदाहरण में कहा गया, उसी आधार पर अब एक टेबल पर बुजुर्ग दंपति और एक पर यह दूसरा जोड़ा बैठकर खाना खा सकता है। वे कोशिश कर सकते हैं कि वे गिलास, कांटे-चम्मच जैसी चीजें साझा ना करें। इसके साथ ही उन्हें सलाह दी जाती है कि अगर वे सलाद के लिए भी एक ही बाउल का इस्तेमाल ना करें तो बेहतर रहेगा।  

13 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पार्टी के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी ना करें

बीते करीब आठ महीने किसी के लिए भी आसान नहीं रहे हैं। सभी ने महामारी के इस दौर को झेला है और इस बात की पूरी संभावना है कि जब दोस्त मिलें, परिवार वाले मिलें तो वे जरूरी एहतियात और नियमों को भूल जाएं। डॉक्टर मानते हैं कि यही वो क्षण या समय और जगह है, जब खतरा है।

अर्बानों के अनुसार, 'यह एक ऐसा समय है जब लोग शराब पीते हैं या फिर थोड़े लापरवाह हो जाते हैं, ऐसे में वे अपने सुरक्षा उपायों को छोड़ देते हैं। यह कोविड 19 के नए मामलों को बढ़ाने का कारण हो सकता है और साथ ही इस लापरवाही के कारण मौतें भी हो सकती हैं। टीका बनाया जा चुका है और कई देशों में तो टीकाकरण शुरू भी हो गया है लेकिन सावधानी से मुंह नहीं फेरा जा सकता। सावधानी तो रखनी ही होगी।'  
विज्ञापन

14 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिश

विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही कह चुका है कि क्रिसमस समारोहों के दौरान भी संक्रमण का पूरा खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी है कि इस साल क्रिसमस के समारोह वर्चुअल तरीके से मनाएं क्योंकि जब आप किसी के साथ लंबे समय तक मिलते हैं, बंद जगह पर मिलते हैं और साथ बैठकर शेयर करते हुए खाना खाते हैं तो ऐसे लोगों में संक्रमण की आशंका काफी बढ़ जाती है। 'द ओएमएस' में कोविड 19 की टेक्नीकल लीडर मारिया वान कहती हैं, 'यह बहुत अधिक मुश्किल है, खासतौर पर छुट्टियों के दौरान। इस दौरान हम परिवार के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में परिवार से ना मिलने का विचार ही सुरक्षित रहने की शर्त है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें