फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना से ठीक हो चुके मरीज किस तरह की सावधानी बरतें? डॉ. आशीष जैन से जानें सबकुछ

Tue, 08 Dec 2020 01:20 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पूरी दुनिया में अब तक छह करोड़ 79 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 15 लाख 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी संक्रमण के मामले कुछ कम नहीं हैं। यहां भी अब तक 97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी एक लाख 40 हजार के पार पहुंच चुकी है। हालांकि इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी यहां 91 लाख के पार है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आइए दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष जैन से कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि परेशानी बढ़े नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमर उजाला से खास बातचीत में डॉ. आशीष जैन ने बताया, 'अगर आप कोरोना से ठीक हो भी गए हैं, तो भी जो इससे बचने के लिए मूलभूत नियम हैं, जैसे कि हाथ धोना, सामाजिक दूरी और मास्क पहनना, उनका बहुत सावधानी से पालन करें। ये आपके साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी सही रहेगा।'
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. आशीष जैन बताते हैं, 'जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं, वो भी 4-6 हफ्ते तक सावधानियां बरतें, अपनी इंम्यूनिटी के ऊपर ध्यान दें, जैसे कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ताजी फल-सब्जियां खाएं। इसके अलावा एक और बात है कि कोरोना से ठीक हो चुके लोग एकदम से बहुत ज्यादा या कठिन व्यायाम न करें, क्योंकि इससे असमय हृदयाघात की समस्या हो सकती है। इसलिए अपनी व्यायाम की क्षमता को धीरे-धीरे करके बढ़ाएं, ताकि शरीर को उसकी आदत पड़ जाए।' 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. आशीष जैन ने आगे बताया, 'कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को अपने ऑक्सीजन का लेवल लगातार नापते रहना चाहिए, दिन में दो से तीन बार। इसमें अगर कोई परेशानी आए तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खासकर जो लोग कोरोना के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़े थे और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, उन्हें तो एक बार फिर डॉक्टर से जरूर जांच करानी चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या वैक्सीन आने के बाद सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा? इस सवाल के जवाब में डॉ. आशीष जैन कहते हैं, 'उम्मीद करते हैं कि ऐसा होगा, लेकिन ये मान लेना कि वैक्सीन आ गई है तो सबकुछ ठीक हो जाएगा, ये सबसे बड़ी भूल होगी। मेरे ख्याल से अगर वैक्सीन आ भी गई तो भी मास्क, सामाजिक दूरी, हाथ धोने जैसे नियम का पालन जरूरी है। भले ही बाजार में वैक्सीन आ जाए, लेकिन सबसे अच्छी 'वैक्सीन' है मास्क।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें