post Covid, Long Covid
- फोटो : Amar Ujala
कोविड संक्रमण होने पर व्यक्ति के शरीर में कोरोना वायरस केवल फेफड़ाें पर ही अटैक नहीं करता, बल्कि शरीर के दूसरे अंगों को भी संक्रमित करता है। यह शरीर में किडनी, हार्ट, लिवर संबंधी दिक्कतें भी पैदा करता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण कई मरीजों में को मिर्गी भी आने लगती है, जो कई दिनों बाद ठीक होती है। ऐसे कई मरीज संक्रमण से उबरने के बाद भी इलाज करा रहे हैं। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कोविड एडवाइजरी में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी, हार्ट, ब्रेन डिजीज के मरीजों को उच्च जोखिम वर्ग में रखा है।