फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया प्रकार अधिक घातक है या नहीं? डॉ. विवेक मूर्ति ने बताया

Mon, 21 Dec 2020 07:52 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया रूप तेजी से फैल रहा है, जिसने दुनिया को एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है। इसकी वजह से ब्रिटेन ने तो पहले ही अपने यहां सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं कई अन्य देशों ने भी ब्रिटेन जाने वालीं सारी फ्लाइट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस सबसे बीच सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि क्या वायरस का यह नया प्रकार पहले मिले प्रकारों से ज्यादा घातक है? इसपर भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि ब्रिटेन में कोरोना का जो नया रूप पाया गया है, वो अधिक घातक है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सवाल यह भी है कि क्या वायरस के नए रूप पर वैक्सीन प्रभावी होगी? इसके जवाब में डॉ. विवेक मूर्ति कहते हैं कि यह मानने का फिलहाल कोई कारण उपलब्ध नहीं है कि विकसित किए जा चुके कोरोना वायरस के टीके वायरस के नए प्रकार पर प्रभावी नहीं होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. विवेक मूर्ति ने कहा 'ऐसा लग रहा है कि वायरस का यह नया स्ट्रेन (प्रकार) अधिक संक्रामक है, लेकिन फिलहाल हमारे पास ऐसा कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि संक्रमित व्यक्ति के लिए यह अधिक घातक है।' 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का यह नया प्रकार या तो ब्रिटेन में ही किसी संक्रमित मरीज में पैदा हुआ होगा या फिर यह किसी ऐसे देश से आया होगा, जहां कोरोना के म्यूटेशन यानी उसके बदलते रूप पर निगरानी रखने की क्षमता कम है या फिर वो इसपर निगरानी रखते ही नहीं हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. विवेक मूर्ति ने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों को नहीं बदलना है और ना ही उसे छोड़ना है। इसके प्रसार को रोकने के लिए मास्क लगाना, सामाजिक दूरी रखना और हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करते रहना है, ये अब भी कारगर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कौन हैं डॉ. विवेक मूर्ति? 

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने 43 वर्षीय डॉ. विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल पद के लिए चुना है। उनका जन्म साल 1978 में अमेरिका के हडर्सफील्ड में प्रवासी भारतीय माता पिता के घर में हुआ था। उनका परिवार भारत के कर्नाटक से आता है, जो अमेरिका के न्यूफाउंडलैंड में जाकर बस गया था। उनके पिता ने न्यूफाउंडलैंड में जिला चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य किया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें