फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: साइनस सर्जरी कराने वाले लोग कोरोना के नेजल स्वाब टेस्ट से बचें, शोध में किया गया आगाह

Wed, 10 Mar 2021 03:20 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
किसी व्यक्ति को कोरोना है या नहीं, इसकी जांच के कई तरीके हैं, जिसमें से एक नेजल स्वाब टेस्ट भी है, यानी लोगों के नाक से सैंपल लेकर उसकी जांच की जाती है। यह जांच दुनियाभर में प्रचलित भी है, लेकिन अब वैज्ञानिक सलाह दे रहे हैं कि साइनस सर्जरी कराने वाले लोगों को कोरोना के नेजल स्वाब परीक्षण से बचना चाहिए। हाल ही में हुए एक शोध में इस जांच को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि जिन लोगों की साइनस सर्जरी हुई है, उन्हें कोरोना के नेजल स्वाब परीक्षण से पहले अपने ईएनटी (कान, नाक, गला) डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस शोध को 'जामा ओटोलरिंगोलॉजी- हेड एंड नेक सर्जरी' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के सैन एंटोनियो स्थित हेल्थ साइंस सेंटर के एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययन के वरिष्ठ लेखक डॉ. फिलिप जी. चेन कहते हैं, 'जिस तरह साइनस सर्जरी कराने वालों को इस तरह का टेस्ट कराने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ठीक उसी तरह जो स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की जांच के लिए नाक से सैंपल लेते हैं, उन्हें भी मरीजों से यह जरूर पूछना चाहिए कि उनकी साइनस या स्कल सर्जरी तो नहीं हुई है। अगर हुई है, तो परीक्षण के अन्य तरीके अपनाए जाने चाहिए, जैसे- गले से स्वाब लेकर कोरोना की जांच की जा सकती है।' 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
डॉ. फिलिप जी. चेन ने कहा, 'हमने करीब 200 साइट्स पर इसके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की कि क्या कहीं नाक से सैंपल लेने में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया है, लेकिन हमें कहीं भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जिसमें लोगों से साइनस या स्कल (खोपड़ी) से जुड़ी सर्जरी के बारे में जानने की कोशिश की गई हो।' 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
यह पूछे जाने पर कि क्या स्वाब लेने के लिए गलत तरीका अपनाया जाता है, डॉ. चेन ने बताया, 'हम वास्तव में यह नहीं जानते हैं, लेकिन कुछ ऑनलाइन वीडियो की समीक्षा में शोधकर्ताओं ने पाया कि उनमें से आधे वीडियो में कुछ न कुछ गलती थी। इनमें पाया गया कि नाक से स्वाब या तो गलत एंगल से या अनुचित गहराई से लिए गए।' ऐसे में यह खतरनाक भी हो सकता है। इसलिए इसपर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें