कोरोना वायरस जब दुनियाभर में फैलना शुरू हुआ था, तब कई देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए थे, ताकि वायरस का प्रसार न हो। अब इसी से संबंधित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि यात्रा प्रतिबंध लगाने का उन देशों में फायदा हुआ है जहां कोविड-19 के कम मामले सामने आए हैं या फिर उन देशों में भी यह फायदेमंद साबित हुआ है जिनके उच्च दर वाले कोरोना संक्रमण देशों के साथ यात्रा संपर्क मजबूत हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रा प्रतिबंध ठोस अध्ययन पर आधारित होने चाहिए, तभी वह फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 'द लांसेट पब्लिक हेल्थ' नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई।