फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को दोबारा संक्रमित कर सकता है ब्राजील स्ट्रेन, शोध में दावा

Mon, 08 Mar 2021 12:35 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनियाभर में अब तक 11 करोड़ 74 लाख से भी अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 26 लाख से अधिक लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। कुछ समय पहले संक्रमण के मामले घटने लगे थे, लेकिन कोरोना के नए-नए स्ट्रेन ने एक बार फिर से चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील समेत कई देशों में नए स्ट्रेन पाए गए हैं और इनकी वजह से संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। इस बीच एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि ब्राजील में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को दोबारा संक्रमित कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस नए अध्ययन को लैंसेंट नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस अध्ययन से पता चलता है कि कोरोना का ब्राजील स्ट्रेन पी.1 कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित प्रतिरक्षा से बच सकने में सक्षम है। इससे पहले कई अध्ययनों में यह भी दावा किया जा चुका है कि कोरोना के टीके ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में मिले नए स्ट्रेन के खिलाफ सीमित प्रभावकारिता दिखाते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, कोरोना का P1 वैरिएंट सबसे पहले जापान में मिला था। यह ब्राजील में बदलकर P2 बन चुका है और यह वहां तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन के न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुप (Nervtag) के मुताबिक, यह अधिक संक्रामक तो है ही, साथ ही यह एंटीबॉडी से बचने में भी सक्षम है।  
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुप के मुताबिक, कोरोना के इस P1 वैरिएंट में काफी बदलाव हुए हैं। इसमें चार म्यूटेशन हुए हैं। सबसे बड़ी बात कि P1 में तीन वैरिएंट K417T, E484K और N501Y काफी चिंता पैदा कर रहे हैं। E484K की वजह से ही वायरस और ज्यादा खतरनाक हो गया है और वैक्सीन से भी बचने में सक्षम हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें