फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की चेतावनी, इंसानों में काबू के बावजूद जानवर फैला सकते हैं संक्रमण

Sat, 20 Jun 2020 10:43 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस संक्रमण - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी दवा और वैक्सीन के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक शोधरत हैं। वहीं, एम्स के निदेशक से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक, दुनियाभर के कई विशेषज्ञ कोरोना की सेकेंड वेव यानी दूसरी लहर के प्रति आगाह कर चुके हैं। अब एक नई रिसर्च में भी ऐसा दावा किया जा रहा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना वायरस संक्रमण का अगला खतरा जानवरों से है। उनके मुताबिक, दवाओं और वैक्सीन के जरिए इंसानों में कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रित कर लिए जाने के बाद भी जानवरों इसके बड़े वाहक हो सकते हैं और वे फिर से संक्रमण फैला सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus - फोटो : Pixabay
  • स्वास्थ्य जर्नल लैंसेट में प्रकाशित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए दुनियाभर में न केवल इंसानों पर, बल्कि जानवरों की आबादी पर भी नजर रखने की जरूरत है। मालूम हो कि चीन के वुहान से कोरोना वायरस फैला था। अबतक यह माना जा रहा है कि चमगादड़ से दूसरे जानवर में और फिर उससे इंसानों में यह वायरस फैला। 
विज्ञापन

3 of 6
पालतू जानवरों में वायरस संक्रमण(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
पालतू जानवरों में खतरा 
  • इस रिसर्च में शोधकर्ताओं का दावा है कि इंसानों के पास रहने वाले जानवरों में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं। अगर जानवरों में वायरस पहुंचा है और ऐसे मामले यदि बढ़े तो महामारी की दूसरी लहर आ सकती है। फिलहाल किन जानवरों में संक्रमण का अधिक खतरा है, इस पर और अध्ययन की जरूरत है। 

4 of 6
पालतू जानवर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जानवर और इंसान: दोनों एक-दूसरे को करते हैं संक्रमित 
  • शोधकर्ताओं में शामिल प्रोफेसर जॉन सेंटिनी के मुताबिक, जानवरों में इंसान से कोरोना वायरस पहुंचने और वापस जानवरों से इंसानों में संक्रमण फैलने के प्रमाण मिले हैं। हालांकि संक्रमण का जोखिम कितना है, इसको लेकर और ज्यादा शोध की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 6
पालतू जानवर (सांकेतिक तस्वीर)
रोकना होगा चुनौतीपूर्ण 
प्रो. सेंटिनी के मुताबिक कोरोना वायरस मॉडल और लैब स्टडी इस ओर संकेत देती है क यह कई तरह के जानवरों में फैल सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर यह वायरस बड़े पैमाने पर जानवरों में पहुंचा तो इसे रोकना एक चुनौती हो सकती है। कारण कि इनमें पाए जाने वाले कोरोना वायरस का जीनोम भी इंसान में फैले वायरस का ही होगा, इसलिए यह आसानी से इंसानों में फैलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस से संक्रमित कुत्ते (File Photo) - फोटो : ANI
बचाव की रणनीति 
  • प्रो. सेंटिनी के मुताबिक, जिस तरह महामारी बढ़ रही है, जानवरों में कोरोना का एक जखीरा पनपने का अधिक खतरा है। अगर ऐसा होता है तो इंसानों में अधिक संक्रमण फैलेगा।  उनके मुताबिक, कोरोना संक्रमण से बचाव की ऐसी रणनीति बनाने की जरूरत है, जिसमें इंसानों के साथ जानवरों को भी बचाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें