फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Connection: क्या उंगली की लंबाई से भी है कोरोना का संबंध? जानें क्या कहती है हालिया स्टडी

Sat, 30 May 2020 04:43 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंसान की उंगलियों से कोरोना संक्रमण का संबंध - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर के 200 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। इससे संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच चुका है, जबकि इससे हुई मौतों का आंकड़ा 3.67 लाख पार कर चुका है। कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत के कारणों को लेकर कई तरह के शोध हो चुके हैं। अब ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने इंसान की उंगलियों से कोरोना संक्रमण का कनेक्शन ढूंढ निकालने का दावा किया है। शोधकर्ताओं ने पुरुषों की उंगलियों से कोरोना संक्रमण के संबंध को लेकर यह रिसर्च स्टडी की है, जिसके परिणाम आपको चौंका सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
रिंग फिंगर यानी अनामिका देखें - फोटो : सोशल मीडिया
  • डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की स्वानसी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है कि ऐसे पुरुष जिनकी रिंग फिंगर यानी अनामिका लंबी है, उन्हें कोविड का कम खतरा है। शोधकर्ताओं ने 41 देशों के पुरुषों पर हुई रिसर्च के बाद यह दावा किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
रिंग फिंगर यानी अनामिका देखें - फोटो : सोशल मीडिया
  • स्वानसी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने उन देशों का अध्ययन किया जहां अधिकतर पुरुषों की रिंग फिंगर छोटी होती हैं। वो देश कोरोना से सर्वाधिक मौतों के मामले में आगे हैं। अन्य देशों की तुलना में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा इन देशों में 30 फीसदी तक ज्यादा पाया गया। वहीं लंबी रिंग फिंगर वाले पुरुषों में कोरोना वायरस के संक्रमण का कम खतरा है।   

4 of 6
रिंग फिंगर यानी अनामिका देखें - फोटो : सोशल मीडिया
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन, बुल्गारिया और स्पेन जैसे देशों में अधिकतर पुरुषों की रिंग फिंगर(अनामिका) छोटी होती है। वहीं दूसरी ओर मलेशिया, सिंगापुर और रूस जैसे देशों में पुरुषों की रिंग फिंगर लंबी होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस से मौत(File Photo) - फोटो : PTI
  • रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, छोटी रिंग फिंगर वाले 10 देशों में कोरोना वायरस से करीब एक लाख लोगों में से औसतन 4.9 मौत हुई। वहीं लंबी रिंग फिंगर वाले देशों में यह आंकड़ा 2.7 है। यानी छोटी अनामिका उंगली वाले देशों की तुलना मे लंबी अनामिका उंगली वाले देशों में मौत का आंकड़ा लगभग 50 फीसदी तक कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • रिसर्च में शामिल किए गए आंकड़ों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि कोविड 19 से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की मौत हो रही है। इंग्लैंड और वेल्स में प्रति एक लाख लोगों में कोरोना से मरने वालों में औसतन 97.5 पुरुष हैं, जबकि औसतन 46.5 महिलाएं शामिल है। हालांकि फिलहाल वैज्ञानिक इसका कारण नहीं खोज पाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें