फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में पांच लाख लोगों पर हुई स्टडी में खुलासा, इस जीन से है कोरोना वायरस का अधिक खतरा

Thu, 28 May 2020 02:24 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
डिमेंशिया से भी है कोरोना का संबंध - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण आए दिन बढ़ता ही जा रहा है।  दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में कोरोना अपना पांव पसार चुका है। इसके लक्षणों से लेकर इसकी दवा और वैक्सीन के लिए विभिन्न देशों में वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। हर दिन इस वायरस को लेकर नए-नए शोध सामने आ रहे हैं। कई शोध के परिणाम चौंकाने वाले होते हैं। हाल ही में ऐसे ही एक शोध अध्ययन की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शोधकर्ताओं को कोरोना वायरस का खतरा बढ़ाने वाले जीन के बारे में पता चला है। इस जीन का संबंध मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी डिमेंशिया से है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 7
Research
पांच लाख लोगों के डाटा का विश्लेषण
  • ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर यह स्टडी हुई है, जिसमें पांच लाख लोगों के डाटा पर अध्ययन किया गया है। इस रिसर्च स्टडी में बताया गया है कि डिमेंशिया (Dementia) का खतरा बनने वाले जीन के कारण कोरोना वायरस (COVID-19) होने का खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
डिमेंशिया मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है - फोटो : Pixabay
डिमेंशिया है क्या?
  • मालूम हो कि डिमेंशिया मस्तिष्क से जुड़ी ऐसी बीमारी है, जिससे पीड़ित व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता खत्म होने लगती है और उसकी याददाश्त भी धीरे-धीरे चली जाती है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को कोई भी निर्णय लेने में परेशानी होती है। पहले हुए कई शोध अध्ययन में कोरोना पीड़ित मरीजों में मानसिक विक्षिप्तता के शुरुआती लक्षण भी देखे जा चुके हैं। 

4 of 7
कोरोना वायरस
ई4ई4 जीन है कारण
  • जर्नल ऑफ जेरोंटोलॉजी में प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक वायरस ऐसे लोगों में ज्यादा पाया गया है, जिनमें डिमेंशिया से जुड़ा यह जीन मौजूद होता है। इस स्टडी के मुताबिक, ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है, जो गड़बड़ एपीओई या ई4ई4 (e4e4 gene) नामक जीन के वाहक होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
हर 36वें कोरोना संक्रमित में यही जीन
  • ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं के मुताबिक, अनुसार, ब्रिटेन के करीब पांच लाख लोगों पर यह अध्ययन किया गया है और उसी  आधार पर डाटा विश्लेषण हुआ है। इस विश्लेषण में शोधकर्ताटों ने पाया कि कोरोनावायरस से संक्रमित हर 36वें व्यक्ति में यह जीन मौजूद है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस जीन के कारण दोगुना खतरा
  • कोरोना महामारी को लेकर शोधकर्ताओं ने कहा कि इस जीन के वाहकों में कोरोना वायरस का खतरा दोगुना अधिक होता है। मालूम हो कि पहले हुए एक शोध में भी शोधकर्ता बता चुके हैं कि डिमेंशिया से पीड़ित लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा तीन गुना ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल की बीमारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स
दिल की बीमारी और अल्जाइमर का भी खतरा
  • शोधकर्ताओं का कहना है कि इस ई4ई4 (e4e4 gene) जीन के कारण मरीजों में भूलने की बीमारी अल्जाइमर का खतरा 14 गुना अधिक हो सकता है। वहीं, इसी जीन के कारण दिल से संबंधित बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। 

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन को टुकड़ों में तोड़कर खत्म करेगी ये वैक्सीन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें