कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना काल में कई लोग मानसिक अवसाद से जूझ रहे हैं, इनसे कैसे बाहर निकलें?
डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'कभी भी मन में परेशानी, तनाव या चिंता है तो उसे लेकर नाउम्मीद मत हों। किसी खास चीज से अगर आपको तनाव होने लगता है, घबराहट होती है तो उससे खुद को दूर रखें। फेक न्यूज के चक्कर में कतई मत पड़ें। इसलिए सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से दूर रहें। बेहतर होगा ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन पर भी खबरें देखें। अगर वायरस से संबंधित चिंता कर रहे हैं, तो सबसे पहले नियमों का पालन करें। अपने मित्रों, रिश्तेदारों के संपर्क में रहें। इससे आपका भय कम होगा।'