कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अब तक सात लाख 74 हजार से भी ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है जबकि इसकी वजह से 17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक एक करोड़ 67 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि एक लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों को देख कर इतना तो पता चल ही गया होगा कि यह कितना खतरनाक वायरस है, लेकिन क्या यह सामान्य फ्लू से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...