फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: क्या आप भी लेते हैं ऐसी दवाएं? बढ़ जाती है कोरोना की गंभीरता, डायबिटीज और दिल के मरीज रहें सतर्क

Thu, 29 Apr 2021 07:38 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई लोगों की यह आदत होती है कि वे बिना कुछ सोचे समझे जब भी दर्द या बुखार होता है तो तुरंत दर्द निवारक दवाएं (पेन किलर्स) ले लेते हैं, लेकिन आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने इसको लेकर एक चेतावनी जारी की है। आईसीएमआर ने सलाह दी है कि लोगों को कई तरह के पेन किलर्स जैसे इबुप्रोफेन (Ibuprofen) लेने से बचना चाहिए, क्योंकि ये कोरोना की गंभीरता को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा ये हृदय रोगियों के लिए भी नुकसानदायक होती है और साथ ही ऐसी दवाओं से किडनी (गुर्दे) की क्षति का खतरा भी बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • आईसीएमआर का कहना है कि नॉन स्टेरॉयडल एंटी-इन्फेलेमेट्री ड्रग (NSAID) से लोगों को परहेज करना चाहिए, ऐसी दवाओं का सेवन तभी करें जब डॉक्टर सलाह दें। आईसीएमआर ने सलाह दी है कि अगर बहुत जरूरी हो तो पैरोसिटामोल लें, क्योंकि यह सबसे सुरक्षित दर्द निवारक दवाओं में से एक है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock/Pixabay
क्या डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और दिल के मरीजों को कोरोना से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है? 
  • इस बारे में आईसीएमआर का कहना है, 'नहीं, डायबिटीज मरीज, उच्च रक्तचाप के मरीज और दिल के मरीजों को दूसरे स्वस्थ लोगों की तुलना में कोरोना से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा नहीं है।' हालांकि ऐसा देखने में आया है कि इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को कोरोना से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए ऐसे लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डायबिटीज के मरीज बरतें ये सावधानियां 
  • आईसीएमआर के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों कोरोना से संक्रमित होने का अधिक जोखिम तो नहीं होता है, लेकिन कुछ व्यक्तियों को अधिक गंभीर बीमारी होने का खतरा जरूर होता है और संक्रमित होने पर खराब परिणाम सामने आते हैं। इसलिए, अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें और नियमित रूप से (संभव सीमा तक) व्यायाम करें, अपनी दवाएं नियमित रूप से लें और अपने शुगर की जांच करते रहें, ताकि मधुमेह को नियंत्रण में रखा जा सके। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दवाएं बंद न करें उच्च रक्तचाप और दिल के मरीज 
  • आईसीएमआर के मुताबिक, उच्च रक्तचाप और दिल के मरीजों को अगर कोरोना का हल्का संक्रमण है तो भी उन्हें समय पर दवा लेना बहुत जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना बंद न करें। कोलेस्ट्रॉल (स्टेटिन) को नियंत्रित करने के लिए दवाओं को जारी रखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या ब्लड प्रेशर की दवाओं से बढ़ती है कोरोना की गंभीरता? 
  • आईसीएमआर के मुताबिक, वैज्ञानिकों और हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि ब्लड प्रेशर की दोनों तरह की दवाओं, एसीई इनहिबिटर्स- जिसमें रैमप्रिल और एनलाप्रिल आदि दवाएं आती हैं और एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर्स- जिसमें लोसार्टन और टेल्मीसार्टन आदि दवाएं आती हैं, से कोरोना संक्रमण की गंभीरता बढ़ती है। ये दवाएं आपके हृदय की विफलता रोकने और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करके में बहुत प्रभावी हैं। इन दवाओं को अपने आप से रोकना शायद हानिकारक हो सकता है। इससे आपकी हृदय की स्थिति खराब हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर को नियंत्रित करें और नियमित शारीरिक गतिविधि करें 
  • आईसीएमआर के मुताबिक, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को अपने जोखिम कारकों को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण है। धू्म्रपान और शराब से दूर रहें। अपने बीपी और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखें और नियमित रूप से कोई न कोई शारीरिक गतिविधि करें। हालांकि घर के बाहर सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नमक ज्यादा न खाएं। अपने आहार में फाइबर और प्रोटीन को शामिल करें और अधिक सब्जियों और फलों का सेवन करें। अगर आप मांसाहारी हैं तो मांस का सेवन जारी रख सकते हैं। 
स्रोत और संदर्भ:  
FAQs for Patients with Hypertension, Diabetes and Heart Diseases in view of Coronavirus/COVID-19 Pandemic 
https://www.icmr.gov.in/pdf/covid/faqs/FAQs_English.pdf 

अस्वीकरण नोट:  यह लेख आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें