देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में 46 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 900 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस बीच कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने अलग चिंता में डाल दिया है। इसे काफी खतरनाक माना जा रहा है, जो महामारी की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। कोरोना पर केंद्र सरकार को सलाह देने वाली एजेंसी 'नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन' ने इस वैरिएंट को फेफड़ों के लिए अधिक घातक बताया है। वही एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वैरिएंट के लिए हम तैयार हैं और इससे निपटने के लिए हमें बीते समय में मिले सबक से सीखना होगा। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...