फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा: कैसे बचें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज? जानें सबकुछ

Tue, 06 Jul 2021 11:39 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब काफी हद तक कम हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 34 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान 500 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसे माना जा सकता है कि दूसरी लहर धीरे-धीरे खत्म हो रही है, लेकिन इस बीच तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है। दरअसल, कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस ने चिंता बढ़ा दी है। देशभर में अब तक इसके 50 से अधिक मामले मिल चुके हैं। वैसे तो इसे अधिक खतरनाक माना जा रहा है, लेकिन कई विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि यह डेल्टा वैरिएंट से अधिक खतरनाक और संक्रामक है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि चाहे कोई भी वैरिएंट हो, उससे बचने का सबसे सुरक्षित तरीका मास्क पहनना, सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और नियमित रूप से हाथ धोना ही है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विशेषज्ञ कोरोना वायरस को लेकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को पहले से ही आगाह करते आए हैं कि उन्हें अधिक खतरा हो सकता है। आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी कुछ महीने पहले इसी से संबंधित एक गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोरोना के खतरे के बारे में बताया था। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock/Pixabay
आईसीएमआर ने बताया था कि डायबिटीज, उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और दिल के मरीजों को दूसरे स्वस्थ लोगों की तुलना में कोरोना से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा नहीं है, लेकिन ऐसे लोगों को कोरोना होने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा जरूर अधिक होता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आईसीएमआर के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और नियमित रूप से (संभव सीमा तक) व्यायाम करना चाहिए। इसके अलावा वे अपनी दवाएं नियमित रूप से लते रहें और अपने शुगर की जांच भी करते रहें, ताकि डायबिटीज को नियंत्रण में रखा जा सके।  
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आईसीएमआर के मुताबिक, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज धू्म्रपान और शराब से दूर रहें। अपने बीपी और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखें और नियमित रूप से कोई न कोई शारीरिक गतिविधि करें। नमक ज्यादा न खाएं। अपने आहार में फाइबर और प्रोटीन को शामिल करें और अधिक से अधिक सब्जियों और फलों का सेवन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए ये सावधानियां सबसे जरूरी 
  • कोशिश करें कि घर से बाहर न जाएं और अगर बहुत जरूरी हो तो डबल मास्किंग करके जाएं और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। अगर कहीं बाहर जा रहे हैं तो सैनिटाइजर जरूर साथ रख लें और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करें। घर लौटते ही मास्क और पहने हुए कपड़ों को तुरंत धोने के लिए रख दें और संभव हो तो नहा लें या हाथ-पैर और मुंह को अच्छी तरह से धो लें। इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा और आप सुरक्षित रहेंगे। और हां, सभी के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। तो जब भी समय मिले, वैक्सीन जरूर लगवाएं। 
स्रोत और संदर्भ:  
FAQs for Patients with Hypertension, Diabetes and Heart Diseases in view of Coronavirus/COVID-19 Pandemic 
https://www.icmr.gov.in/pdf/covid/faqs/FAQs_English_24032020.pdf

अस्वीकरण नोट:  यह लेख आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा दी गई जानकारी और डॉ. परवेश मलिक से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें