फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: कैसे करें डबल मास्किंग, क्या है सही तरीका? सूचना मंत्रालय ने बताए उपाय

Wed, 26 May 2021 10:34 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : istock
पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले कम तो हुए हैं, लेकिन अभी भी दो लाख से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं और मरने वालों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि संक्रमण को रोकने के लिए तमाम तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं और विशेषज्ञों द्वारा लोगों ये यह हमेशा से अपील की जाती रही है कि घर से बाहर निकलते समय अच्छे तरीके से लगातार मास्क लगाएं। हालांकि इस बार 'डबल मास्किंग' पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि डबल मास्किंग कैसे करें, इसका सही तरीका क्या है? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, डबल मास्किंग का मतलब होता है दो मास्क लगाना। लेकिन इसमें भी सवाल ये है कि आखिर कौन-कौन से दो मास्क लगाएं, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके, क्योंकि मास्क तो कई तरह के होते हैं, जैसे- सर्जिकल मास्क, कॉटन मास्क, एन-95 मास्क आदि। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि डबल मास्किंग कैसे करनी चाहिए, इसका सही तरीका क्या है? मंत्रालय ने सलाह दी है कि डबल मास्किंग के लिए पहले सर्जिकल मास्क पहनें, फिर उसके ऊपर एक और टाइट फिटिंग वाले कपड़े का मास्क पहनें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्जिकल मास्क नहीं है तो क्या करें? 
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, अगर आपके पास सर्जिकल मास्क नहीं है तो एक साथ दो कॉटन मास्क पहन सकते हैं। चूंकि कई बार जिन लोगों के पास सर्जिकल मास्क होते हैं, वो उसे धोकर दोबारा भी इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि सर्जिकल मास्क को कभी नहीं धोना चाहिए, ऐसे मास्क सिर्फ एक बार के इस्तेमाल के लिए होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि मंत्रालय का कहना है कि आमतौर पर सर्जिकल मास्क का एक ही बार इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन अगर उसे डबल मास्किंग में इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप उसे पांच बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप उस मास्क का एक बार इस्तेमाल करने के बाद सात दिन के लिए किसी सूखे जगह पर छोड़ दें, जिसपर सूरज की रोशनी पड़े। इसके बाद आप उसे डबल मास्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें