देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 41 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 895 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े अभी भी चिंता का विषय बने हुए हैं। हालांकि अब कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या दो करोड़ 99 लाख से अधिक है। वही, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक लोगों को 37.60 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। लेकिन इस बीच कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स ने तो इन चिंताओं को दोगुना कर दिया है। देश में पहले वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने तबाई मचाई और अब डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...