फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मास्क लगाने से सिर में दर्द और बेचैनी होती है, ऐसे में क्या करें? विशेषज्ञ से जानें

Mon, 22 Feb 2021 01:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के बावजूद देश के कई इलाकों में एक बार फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इनमें महाराष्ट्र भी शामिल है। यहां पिछले 10 दिनों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए अमरावती और अचलपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है, जबकि पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। साथ ही कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। हालांकि महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। यहां अब तक नौ लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
मास्क लगाने से सिर में दर्द और बेचैनी होती है, ऐसे में क्या करें? 
  • गुवाहाटी में चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'लोगों ने इस तरह की कई समस्याएं बताई हैं, लेकिन ऐसी समस्या केवल उनके साथ होती है, जो अक्सर एन-95 मास्क लगाते हैं। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों को छोड़कर बाकी सभी लोग कॉटन का ट्रिपल लेयर मास्क लगाएं। इसके अलावा अगर मास्क लगाने से सफोकेशन हो, तो ऐसी जगह मास्क थोड़ा खोल सकते हैं, जहां लोग न हों।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कैसे पता चलेगा कि वैक्सीन की वजह से वायरस से सुरक्षित हैं या मास्क लगाने से? 
  • डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'वैक्सीन लगने के बाद भी आप पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि 45 दिन के बाद ही शरीर में इम्यूनिटी पूरी तरह से बनती है। उससे पहले तक पूर्ण सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते। इसलिए उस बीच मास्क लगाना होगा। इसके अलावा मास्क अगर नियमित तौर पर लगाएंगे तो वैक्सीन के बाद भी अगर कभी शरीर में एंटीबॉडी कम हो जाते हैं तो मास्क और सुरक्षित दूरी ही वायरस से बचाएगी।' 

4 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या किडनी के मरीजों को वैक्सीन लगवानी चाहिए? 
  • डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'कोई अगर किडनी के किसी रोग से पीड़ित है या डायलिसिस करवा रहा है, तो उन्हें कोविड का ज्यादा खतरा रहता है। इसलिए ऐसे लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। जैसे सब लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं, वैसे ही उन्हें भी लगवानी है।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर किसी को हृदय रोग के अलावा भी कई बीमारियां हैं तो क्या वैक्सीन लगवा सकते हैं? 
  • डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'जी हां, अगर हृदय रोग या कोई अन्य बीमारी है और उसकी नियमित दवा ले रहे हैं, तो वैक्सीन लगवाने में कोई समस्या नहीं है। इसके लिए एक बार डॉक्टर से जांच करा सकते हैं। बीपी कंट्रोल हो, थायरॉयड बढ़ा न हो या कोई गंभीर समस्या न हो तो वैक्सीन जरूर लगवाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
असम में कोविड वैक्सीनेशन की क्या स्थिति है? 
  • डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'असम में कोविड वैक्सीनेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक करीब डेढ़ लाख स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लग चुकी है, जबकि 11 हजार के करीब स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। राज्य में दोनों ही तरह की वैक्सीन, कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही हैं। यहां दोनों वैक्सीन से लोगों को किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें