कोरोना वायरस जब महामारी का रूप ले रहा था, तो उस समय इसका संक्रमण फैलने को लेकर लोग बहुत ज्यादा डरे हुए थे। यहां तक कि चिकेन और अंडे से भी वायरस संक्रमण फैलने की अफवाह उड़ने लगी थी, जबकि तभी इस तरह का कोई केस सामने नहीं आया था। मार्च में बीबीसी की एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने कहा था चिकन खाने से कोरोना संक्रमण होने जैसी बातें सच नहीं हैं। उनका कहना था कि चिकन या अंडा खाने से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि भारत में जिस तरह खाना पकाया जाता है, उससे किसी वायरस के बचने की संभावना कम ही है। लेकिन अब चीन ने चिकन में कोरोना वायरस मिलने के बारे में हैरान करने वाला दावा किया है।