कोविड-19 की महामारी भले ही साल 2019 के आखिर में शुरू हुई हो लेकन अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि कुछ मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। संक्रमण के बाद ठीक होने में लगने वाला समय इस बात पर निर्भर करेगा कि सबसे पहले आप किस हद तक बीमार हुए थे।
मुमकिन है कि कुछ लोग बीमारी से जल्द निजात पा लें और कुछ लोगों को इससे उबरने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़े। उम्र, लिंग और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं, ये सभी बातें किसी व्यक्ति के कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार पड़ने के खतरे को बढ़ा देती हैं। इसके इलाज में आपके शरीर के साथ जितने प्रयोग किए जाएंगे और ये जितने ज्यादा दिनों तक चलेगा, आपके ठीक होने में उतना ज्यादा वक्त लगेगा।