फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2200 दवाओं पर शोध के बाद फार्मा कंपनी का दावा, कोरोना के इलाज में कारगर होंगी तीन दवाएं

Tue, 19 May 2020 01:40 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच भारत समेत विभिन्न देशों में इसकी वैक्सीन और दवा तैयार करने को लेकर शोध हो रहे हैं। अबतक इसकी कोई निश्चित दवा उपलब्ध नहीं है, लेकिन कोरोना के लक्षणों का इलाज किया जा रहा है और लोग ठीक भी हो रहे हैं। इस बीच पुणे की फार्मा कंपनी ने कोरोना के इलाज में कारगर साबित होने वाली दवा खोज लेने का दावा किया है। 2200 दवाओं पर शोध करने के बाद कंपनी ने तीन दवाएं खोज निकाली है।  
विज्ञापन

2 of 5
दवा - फोटो : social media
नोवालिड कंपनी का कहना है कि कोरोना के इलाज में करीब 2200 दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। कंपनी ने इन 2200 दवाओं पर शोध किया और 42 असरदार दवाओं का चुनाव किया। फिर इनमें से तीन वैसी दवाएं ढूंढ निकाली, जो कोरोना संक्रमण को मात देने में रामबाण सिद्ध हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कंपनी का कहना है कि ये तीन दवाएं कोरोना संक्रमण का प्रभाव खत्म करने में सबसे ज्यादा असरदार हैं। हालांकि इनमें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन शामिल नहीं है। नोवलिड फार्मा के वैज्ञानिक सुप्रीत देशपांडे के मुताबिक इन दवाओं का इंसानों पर ट्रायल करने के लिए देश की शीर्ष दवा नियामक डीजीसीआई यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी गई है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala
वैज्ञानिक सुप्रीत देशपांडे के मुताबिक, कंपनी 25 मार्च से ही यह पता लगाने में प्रयासरत थी कि कोरोना के इलाज में कौन सी दवा कारगर होगी। इस दौरान यह पाया गया कि 2200 दवाएं ऐसी है, जो किसी न किसी प्रकार से कोरोना जैसे वायरस का संक्रमण रोकने में इस्तेमाल की जा सकती हैं। इनमें से सबसे कारगर दवाएं ढूंढना मुश्किल काम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नोवलिड फार्मा कंपनी के 20 वैज्ञानिक लंबे समय से इस शोध में लगे हुए थे। 4200 में से पहले 42 दवाएं ढूंढी गई और फिर तीन सबसे कारगर दवाओं का चयन किया गया है। इन दवाओं का इंसानों पर ट्रायल होना है। फिलहाल इसके लिए डीजीसीआई से अनुमति नहीं मिली है। अनुमति मिलने के बाद ट्रायल होगा और फिर सबकुछ ठीक रहा तो ये दवाएं कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध हो पाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें