कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के कई देशों को इसकी दवा और वैक्सीन का इंतजार हैं। अलग-अलग देशों में इसके लिए शोध हो रहे हैं और सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश में डॉक्टरों की एक टीम ने कोविड-19 के इलाज में कारगर साबित होने वाली दवा बनाने का दावा किया है। कीड़े मारने वाली एक दवा और एंटीबायोटिक को मिलाकर बनाई गई दवा से कोरोना के 60 मरीजों को ठीक करने का दावा किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, दो ड्रग को मिलाकर ऐसा एंटीडॉट तैयार किया है, जो कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो सकते हैं।