कोरोना वायरस से इस वक्त दुनिया के 210 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। दुनियाभर के लोगों को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन जैसे देशों ने वैक्सीन तैयार कर ली है और इमेर्जेंसी अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम समूह के लोगों को देना भी शुरू कर दिया है। वहीं, भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी जैसे देश भी वैक्सीन पर कामयाबी के काफी करीब हैं। अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन और कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में शामिल है। ब्रिटेन में भी बड़ी संख्या में एशियाई मूल के लोग रहते हैं। कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर हाल ही में एक सांख्यिकीय विश्लेषण जारी हुआ है, जिसके परिणाम भारतीयों की चिंता बढ़ाते हैं।