प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सक्रिय रहें
एक अच्छी बात, जिसका जिक्र हमने शुरुआत में ही किया था वो ये कि उम्र के साथ बढ़ते प्रभाव को धीमा किया जा सकता है। और इसके लिए शारीरिक तौर पर सक्रिय रहने की जरूरत है। लॉर्ड के अनुसार, 'आज लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहना शरीर के लिए ठीक वैसा ही है जैसा सिगरेट पीना था। कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग अपने पूरे जीवन में सक्रिय बने रहे, बुढ़ापे तक उनके मामले में परिणाम बेहतरीन थे। उनमें काफी टी सेल्स थीं और उनका थाइमस भी सिकुड़ा नहीं था।'
यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि कोई शख्स कितना फिट है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आसान से व्यायाम करना जैसे चलना, सीढ़ी चढ़ना, हल्का वजन उठाना भी एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। 'बस आप कुछ कीजिए। कुछ भी जो आप कर सकते हैं।' इसके अलावा जो दूसरे कारक काम करते हैं वो यह कि आपका खानपान कैसा है। इसके साथ ही भरपूर नींद लेना, यानी कम से कम छह से सात घंटे की नींद।