फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच सब्जियों के हैं अनेक फायदे, सर्दियों में सेवन करने से बीमारियां हो सकती हैं दूर

Tue, 05 Jan 2021 08:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सर्दी के मौसम में हमें ठिठुरती ठंड का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते हमें गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं। ये मौसम बीमारियों से भी भरा होता है, जिसके कारण हमें इनसे बचकर रहने की जरूरत होती है। इसलिए इस मौसम में हमारा खानपान काफी अहम हो जाता है, क्योंकि अगर हम अच्छे और हेल्दी खाने का सेवन करेंगे तो ही इस मौसम में बीमारियों और ठिठुरती ठंड से बचे रह सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें खाने से आप सर्दियों में रोगमुक्त रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई बार सर्दियों में छोटी-छोटी बीमारियां भी काफी परेशानी पहुंचाती है और इस मौसम में तो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में अगर आप पालक का सेवन करते हैं तो इससे कई प्रकार के इंफेक्शन दूर रहते हैं। पालक खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट विटामिन- ए और सी मिलते हैं। साथ ही इसमें विटामिन-के काफी मात्रा में पाया जाता है, इससे बोन मास को काफी स्ट्रेंथ मिलती है। इस मौसम में होने वाले इंफेक्शन से भी पालक आपको बचा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गाजर को सर्दी की सब्जी माना जाता है, क्योंकि ये मिलता भी सर्दियों में ही काफी है। गाजर में कई तरह के विटामिन- बी, सी, डी, के और ई मौजूद होते हैं। गाजर शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने और नया खून बनाने में भी काफी मदद करता है। बाकी सब्जियों और फलों के मुकाबले इसमें कैरोटिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। हम इसका सेवन सब्जी के रूप में, जूस के रूप में, सलाद के रूप में या फिर गाजर के हलवे का सेवन भी कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में मौसमी फलों का सेवन करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इस मौसम में संतरे खाने के अपने कई फायदे हैं, जो हमारे शरीर को मिल सकते हैं। सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को कई प्रकार के बैक्टीरिया से लड़ना पड़ता है, जिसमें हमारी मदद संतरा कर सकता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी काफी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप संतरे का सेवन करते हैं तो आपका वजन भी नहीं बढ़ता है, क्योंकि ये लो कैलरी फल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मूली में कॉपर, आयरन, मैग्निशियम, मिनरल्स और कैल्शियम काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से हमेशा ही हमारा शरीर तंदुरुस्त बना रहता है। इसका सेवन आप सलाद के रूप में कर सकते हैं। चुंकदर खाना भी सर्दियों में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। चुकंदर में कैलरी कम होती है, लेकिन इसमें पोषण काफी ज्यादा पाया जाता है। इसलिए सर्दियों में चुकंदर का सलाद या जूस पीने की सलाह दी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें