भारत में पिछले साल मार्च से ही कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे थे और अब इस साल भी इसी महीने में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में एक करोड़ 15 लाख से भी अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते शनिवार यानी 20 मार्च को कोरोना संक्रमण के 43 हजार 846 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक यहां एक लाख 59 हजार 755 मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। टीकाकरण की अगर बात करें तो देश में अब तक चार करोड़ 46 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। शनिवार को 25 लाख 40 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं संक्रमण और टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...