फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: भारत में कहां-कहां बढ़े कोरोना वायरस के सक्रिय मामले, जानिए ताजा अपडेट्स

Mon, 08 Mar 2021 04:37 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
देशभर में चल रहे टीकाकरण अभियान के बावजूद कई राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक समेत 22 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि केरल में मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक सक्रिय मामले बढ़े हैं, जबकि केरल में सक्रिय मामले घटे हैं। महाराष्ट्र में जहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या 99 हजार से अधिक हो गई है, तो वहीं केरल में 41 हजार से अधिक है। हालांकि इन दोनों ही राज्यों में कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या भी सर्वाधिक रही है। महाराष्ट्र में जहां अब तक 20 लाख से अधिक लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं, तो वहीं केरल में ये आंकड़ा 10 लाख के पार है। 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
जिन राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक हैं, उनमें पंजाब तीसरे स्थान पर, कर्नाटक चौथे स्थान पर और तमिलनाडु पांचवें स्थान पर है। पंजाब में जहां सक्रिय मामलों की संख्या 7,400 से अधिक है, तो वहीं कर्नाटक में 6,800 से अधिक और तमिलनाडु में ये संख्या 3,900 से अधिक है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
जहां कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम है, उनमें पहले स्थान पर अरुणाचल प्रदेश है। यहां फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या मात्र तीन है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार में जहां सक्रिय मामलों की संख्या सात है, तो वहीं मिजोरम में आठ, दमन-दीव में 12, मेघालय में 13, नागालैंड में 20, मणिपुर में 28, त्रिपुरा में 30, लद्दाख में 44 और सिक्किम में 50 है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
अन्य राज्यों की अगर बात करें तो मध्य प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,600 से अधिक है, जबकि पश्चिम बंगाल और गुजरात में ये संख्या 3,100 से अधिक है। वहीं हरियाणा में फिलहाल दो हजार से अधिक, तो दिल्ली में 1,800 से अधिक सक्रिय मामलों की संख्या है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में फिलहाल 1,600 से अधिक सक्रिय मामले हैं, जबकि बिहार में ये संख्या महज 300 के आसपास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 88 हजार से अधिक है। देश में अभी तक कुल एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल भारत में एक दिन में 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप सतर्क रहें और बचाव के नियमों का पालन करें। तभी कोरोना महामारी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें