नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
वे कहते हैं, "दिल्ली में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अधिक जोर दिया जाता है, ज्यादा घरों का दौरा किया जा रहा है, ठीक-ठाक संख्या में टेस्टिंग की जा रही है और सार्वजनिक संचार भी बेहतर है।" उनके अनुसार, "लोगों के सही समय पर सतर्क होने से भी फर्क पड़ा है। कार्यप्रणाली में बहुत अधिक ऊर्जा है और केंद्र के साथ दिल्ली सरकार का समन्वय भी फिलहाल बेहतर है।"
लेकिन वे यह भी कहते हैं कि "स्थिति में बड़ा बदलाव हुआ है, ये कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल नए मामले दर्ज होने की रफ्तार में और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या में एक निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है जिसे एक अच्छे संकेत के रूप में देखना चाहिए।"