- सामाजिक दूरी के कारण टूटा आपसी जुड़ाव
जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं उनकी भावनात्मक जरूरतें भी बदल जाती हैं। महामारी के दौर में माता-पिता, परिवार दबाव में हैं। लिहाजा बच्चे उनके साथ पहले जैसा जुड़ाव महसूस नहीं कर रहे हैं। वे अन्य बच्चों के संपर्क से भी दूर हो गए हैं। साथ ही मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने, लोगों से दूर रहने का भय उन पर हावी है। पार्क और खेलकूद की जगहें उनके लिए सपने जैसी हो गई हैं।