फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कोरोना काल में सता रहा है इम्यूनिटी का डर? तो इन चार चीजों से मिल सकता है लाभ

Mon, 26 Jul 2021 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

देशभर के लोगों के मन में कोरोना वायरस महामारी का डर अब भी बैठा हुआ है, क्योंकि ये वायरस अब भी हमारे बीच में मौजूद है। भले ही वायरस की दूसरी लहर थोड़ी कम हुई है, लेकिन अब भी रोजाना हजारों में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहीं, तीसरी लहर की चेतावनी विशेषज्ञ पहले ही जता चुके हैं। ऐसे में लोग अब भी इस वायरस से डर रहे हैं और अपनी इम्यूनिटी को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि अगर कोरोना से बचना है तो इसके लिए बेहतर है कि लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करके रखें। ऐसे में लोग कई तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत हो सके। लेकिन कई बार इनसे काम नहीं बन पाता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-सी जरूरी
  • डॉक्टर्स इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन-सी का सेवन करने की खास सलाह देते हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक, प्रत्येक व्यक्ति को लगभग 90 मिलीग्राम रोजाना विटामिन-सी का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आप ये चीजें खा सकते हैं:-

-नींबू
-संतरा
-शिमला मिर्च
-नारंगी
-आंवला
-टमाटर
-अंगूर
-पालक आदि।

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-डी
  • इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए विटामिन-डी का सेवन करना भी जरूरी है। विटामिन-डी वाली चीजें इम्यूनोरेगुलरी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरे होते हैं, जिसके कारण ये व्यक्ति की इम्यूनिटी को मजबूत करने में काफी मददगार होते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आप ये चीजें खा सकते हैं:-

-दूध
-भिंडी
-सैमन मछली
-बादाम
-अंडा
-पनीर
-आप सूरज की रोशनी में जरूर बैठें, ये विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है।
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-ई
  • विटामिन-ई लिपिड घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा कोशिकाओं के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। इसलिए कोरोना काल में ऐसी चीजों का सेवन करना जरूरी है, जो विटामिन-ई का स्त्रोत है।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आप ये चीजें खा सकते हैं:-

-ब्रोकली
-जैतून
-पपीता
-मूंगफली और बादाम
-सूरजमुखी के बीज आदि।

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जिंक
  • जिंक आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के अलावा आपको फिट और स्वस्थ रखने में भी मददगार होता है। इसलिए आपको अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
काजू के फायदे - फोटो : Pixabay
आप ये चीजें खा सकते हैं:-

-फली
-मशरूम
-काजू
-कद्दू के बीज
-चिकन
-अन्य तरह के मांस।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें