कोविड का यह दौर देश के लिए विकट समस्याएं लेकर आया है। दूसरी लहर में यह कोरोना, स्वस्थ लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है। इसके अलावा जो लोग पहले से ही गंभीर कोमोरबिड समस्याओं से ग्रसित हैं, विशेषज्ञ उन्हें इस समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक कोमोरबिडिटी (डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी रोग, ब्लड प्रेशर) वाले लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली पहले से काफी कमजोर होती है, ऐसे में कोरोना वायरस इन लोगों को आसानी से अपनी चपेट में ले सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज की समस्या है या फिर वह डायलिसिस पर हैं, उन्हें कोविड-19 के गंभीर संक्रमण का जोखिम अधिक होता है।
आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि किडनी की बीमारियों से ग्रसित लोगों को किस प्रकार से सावधानी बरतनी चाहिए? और कोरोना की यह लहर उनके लिए कितनी गंभीर हो सकती है?