फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से पर करना हो काबू तो आजमाएं ये फूड, तुरंत होगा असर

Sat, 18 Jun 2016 04:45 PM IST
पूर्णिमा आचार्य/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty
ज्यादातर लोग अपनी हर तरह की आदतों पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश करते हैं पर गुस्सा एक ऐसी चीज है जिस पर काबू पाना बड़ा मुश्किल होता है। लोगों को समझ में ही नहीं आता कि गुस्से के समय आखिर क्या किया जाए। गुस्से में आपकी सारी नसें टाइट हो जाती हैं। ब्लड प्रेशर और हर्ट रेट बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार न्यूट्रिएंट्स, मैग्निशियम, विटामिन सी और बी की कमी के चलते लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है। ऐसे में कुछ चीजें हैं जो आपके गुस्से पर काबू पाने में मदद करती हैं। पर क्या आपको पता है कि कुछ फूड ऐसे हैं जिन्हें खाने से तुरंत गुस्से पर काबू पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड।
 
विज्ञापन

गुस्से पर करना हो काबू तो आजमाएं ये फूड, तुरंत होगा असर

2 of 8
- फोटो : getty
नारियल पानी- जब आपको गुस्सा आता है तो उस समय आपका ब्लड सुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। ऐसे में नारियल पानी या कोकोनट मिल्क पीने से तुरंत गुस्से पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा कच्चा नारियल खाने से भी आपका गुस्सा काफी कम होता है। 
विज्ञापन

गुस्से पर करना हो काबू तो आजमाएं ये फूड, तुरंत होगा असर

3 of 8
- फोटो : getty
बादाम- बादाम आपके दिमाग की नसों पर तेजी से काम करता है। ऐसे में गुस्सा आने पर बादाम खाने से उस पर कुछ ही पल में काबू पाया जा सकता है।

गुस्से पर करना हो काबू तो आजमाएं ये फूड, तुरंत होगा असर

4 of 8
- फोटो : getty
डार्क चॉकलेट- चॉकलेट खाना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन क्या आपको पता है कि चॉकलेट खाने से गुस्सा कम आता है। जब आप किसी बात पर बहुत गुस्सा हो रहे हों और उस पर काबू पाना चाहें तो तुरंत डार्क चॉकलेट खाने से गुस्सा ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन

गुस्से पर करना हो काबू तो आजमाएं ये फूड, तुरंत होगा असर

5 of 8
- फोटो : getty
हरी सब्जियां- हरी सब्जियों में बहुत अधिक कैल्शियम और मैग्नेशियम होता है जो कि मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और दिमाग के एंग्जाइटी को भी कम करता है। अगर आपको गुस्सा आता है तो तुरंत कोई हरी सब्जी खाएं वो आपके गुस्से को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन

गुस्से पर करना हो काबू तो आजमाएं ये फूड, तुरंत होगा असर

6 of 8
- फोटो : getty
किवि- किवि एक ऐसा फल है जो स्ट्रेस मैनेजमेंट का काम करता है। किवि खाने से दिमाग काफी कूल रहता है। गुस्से को काबू करने के लिए किवी की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

गुस्से पर करना हो काबू तो आजमाएं ये फूड, तुरंत होगा असर

7 of 8
- फोटो : getty
ब्लू बेरिज- गुस्से पर काबू पाने के लिए ब्लू बेरिज भी काफी लाभदायक हैं। ये गुस्से के समय आपके दिमाग से स्ट्रेस को कम करता है और आपका गुस्सा धीर-धीरे ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन

गुस्से पर करना हो काबू तो आजमाएं ये फूड, तुरंत होगा असर

8 of 8
- फोटो : getty
मछली- मछली में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। जब आपको किसी बात पर बहुत गुस्सा आ रहा हो तो मछली खाने से गुस्से पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें