फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में गुस्सा आता है? 10 टिप्स बनाएंगे आपको 'मिस्टर कूल'

Fri, 10 Jun 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty
ऑफिस में काम करते समय कई बार लोगों को किसी भी बात पर गुस्सा आ जाता है। किसी भी कारण तनाव का माहौल बन जाता है। काम के चलते कुछ न कुछ स्ट्रेस हो जाता है। इन सभी हालातों में अपने आप पर काबू पाने के लिए आप इन उपायों को कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

ऑफिस में आता है गुस्सा तो ऐसे रोकें अपने आप को

2 of 9
- फोटो : getty
हरा पौधा-
ऑफिस में अपने डेस्क पर एक छोटे गमले पर हरा पौधा रखें। विशेषज्ञों का मानना है कि हरा पौधा देखने से मन को शांति मिलती है। एक छोटा हरा पौधा आपके चारों तरफ के माहौल में शांति फैलाता है। जब भी ऑफिस में आपको किसी बात पर गुस्सा आए या फिर काफी थकावट महसूस हो इस हरे पौधे की तरफ देखें एवं अच्छा सोचें।
विज्ञापन

ऑफिस में आता है गुस्सा तो ऐसे रोकें अपने आप को

3 of 9
- फोटो : getty
कुछ देर टहलें-
ऑफिस में काम को लेकर आए गुस्से पर काबू पाने के लिए अपनी कुर्सी से उठकर आसपास कुछ देर के लिए टहलें। ऐसा करने से काम से होने वाला स्ट्रेस दूर होता है। मांसपेयशियां फैलती हैं और मन में पॉजिटिव विचार आते हैं।

ऑफिस में आता है गुस्सा तो ऐसे रोकें अपने आप को

4 of 9
- फोटो : getty
बॉडी को करें स्ट्रेच-
काम के फ्रस्टेशन को दूर करने के लिए अपनी कुर्सी पर बैठकर या फिर खड़े होकर आप अपनी बॉडी को स्ट्रेच करें। इसके अलावा आप कुछ हल्की एक्सरसाइज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑफिस में आता है गुस्सा तो ऐसे रोकें अपने आप को

5 of 9
- फोटो : getty
ड्राइ फ्रूट्स का करें सेवन-
ऑफिस में काम के बीच-बीच में ड्राइ फ्रूट्स खाने से काम से होने वाला स्ट्रेस कम होता है। साथ ही गुस्सा आने पर ड्राइ फ्रूट्स खाने से मेंटल प्रेशर कम होता है और गुस्सा जल्द ही ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन

ऑफिस में आता है गुस्सा तो ऐसे रोकें अपने आप को

6 of 9
- फोटो : getty
अच्छा लंच करें-
अगर ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा हो या फिर काम को लेकर बॉस के साथ मनमुटाव हो तो उस दिन एक अच्छा लंच कर लें। भरपेट स्वादिष्ट लंच करने से आपका मन खुश होगा और मन में शांति आएगी।
विज्ञापन

ऑफिस में आता है गुस्सा तो ऐसे रोकें अपने आप को

7 of 9
- फोटो : getty
मेडिटेशन करें-
काम करने के दौरान ऑफिस में कई तरह के हालात सामने आते हैं। कई बात पर आपको गुस्सा आता है तो कई बार आपको स्ट्रेस हो जाता है। ऐसे में कुछ देर के लिए मेडिटेशन करने से इन हालातों से छुटकारा पाया जा सकता है। 5 मिनट के लिए आप अपनी कुर्सी पर बैठकर आंखे बंद कर कुछ अच्छे विचार मन में लाएं। ऐसा करने से गुस्सा बहुत जल्दी शांत हो जाता है।

ऑफिस में आता है गुस्सा तो ऐसे रोकें अपने आप को

8 of 9
- फोटो : getty
म्यूजिक सुनें-
काम के तनाव को दूर करे के लिए थोड़े समय के लिए आप अपने सिस्टम पर म्यूजिक सुन सकते हैं। म्यूजिक सुनने से कई तरह का स्ट्रेस कम होता है। साथ ही दिमाग की नसों को भी आराम पहुंचता है। किसी बात पर आए गुस्से को भी दूर करने में म्यूजिक मदद करता है।
 
विज्ञापन

ऑफिस में आता है गुस्सा तो ऐसे रोकें अपने आप को

9 of 9
- फोटो : getty
कुछ अच्छा पढ़ें-
ऑफिस में किसी बात पर हुए तनाव या गुस्से को कम करने के लिए काम के बीच में कुछ अच्छा पढ़ना चाहिए। कोई अच्छा आर्टिकल या फिर कोई पसंदीदा किताब पढ़ने से स्ट्रेस दूर होता है। साथ ही गुस्से पर भी  काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें