What to Eat on An Empty Stomach in Winter: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दौरान हमारे शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए सामान्य से अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अक्सर सर्दियों में हम सुबह उठते ही सुस्ती और कमजोरी महसूस करते हैं, जिसका मुख्य कारण मेटाबॉलिज्म का धीमा होना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आप सुबह खाली पेट जो पहली चीज खाते हैं, वह आपके दिनभर के ऊर्जा स्तर और शरीर के तापमान को निर्धारित करती है।
भीषण ठंड में खाली पेट 'सुपरफूड्स' का सेवन न सिर्फ शरीर को अंदरूनी गर्माहट प्रदान करता है, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूद बनाता है। अगर आप सुबह चाय या कॉफी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर चीजों से दिन की शुरुआत करते हैं, तो आप न केवल सर्दी-जुकाम से बचे रहते हैं, बल्कि आपका पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करता है। आइए इस लेख में जानते हैं उन खास चीजों के बारे में जो इस कड़ाके की ठंड में आपके लिए 'सुरक्षा कवच' का काम करेंगी।