अगर आपको कब्ज की समस्या हो रही है तो समझ लीजिए आपका पूरा दिन खराब जाने वाले है। कब्ज की समस्या में न सिर्फ पेट में दिक्कत होती है बल्कि पूरा दिन मूड भी खराब रहता है। अगर लंबे दिनों तक कब्ज की समस्या रहती है तो आपको पेट की कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। दरअसल, जब पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है तो इंसान का पूरा दिन बेहद परेशानी में गुजरता है। कब्ज में बिना कुछ खाए भी पेट भारी -भारी लगता है। पेट फूल जाता है और गैस होने लगती है। कब्ज ऐसी समस्या है कि कई बार इसमें तरह-तरह की दवाइयां भी काम नहीं आती हैं, ऐसे में आपके पास सिर्फ घरेलू उपाय ही बचते हैं। इसलिए कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाना पड़ता है।