फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: तेजी से बढ़ता जा रहा है वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ऐसी गलतियां

Mon, 29 Aug 2022 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन बढ़ने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : iStock
वजन बढ़ना मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। अधिक वजन या मोटापे को अध्ययनों में कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण माना गया है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। वजन को कंट्रोल रखने के लिए आहार और जीवनशैली दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, इनमें से एक में भी होने वाली कमी आपकी मेहनत को खराब कर सकती है।

क्या आप भी कुछ समय से तेजी से वजन बढ़ता हुआ महसूस कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको भी अपनी दिनचर्या और आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां करते रहते हैं जो हमारे वजन को बढ़ा सकती हैं। ये गलतियां, वजन कम करने के लिए की जा रही अन्य तमाम कोशिशों को भी खराब कर देती हैं। ऐसे में सभी लोगों को इस बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर बढ़ते वजन की समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी अधिक बढ़ जाता है। विशेषकर बच्चों में बढ़ते मोटापे की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे खतरनाक मानते हैं। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं जो वजन बढ़ने का कारण हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नींद की समस्या के कारण वजन बढ़ना - फोटो : istock
नींद की कमी से हो सकता है खतरा

अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की रात की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में मोटापा तेजी से बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। नींद की कमी वजन बढ़ाने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी कई तरह से प्रभावित कर सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि स्मार्टफोन्स-लैपटॉप से चिपके रहने की आदत आपकी नींद को प्रभावित कर देती है। इनसे निकलने वाली नीली रोशनी का आपके नींद पर नकारात्मक असर हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
अस्वास्थ्यकर भोजन से बढ़ता है वजन - फोटो : iStock
डिनर का अस्वास्थ्यकर होना

स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों को सुबह का नाश्ता भरपेट, दोपहर का भोजन उससे कम और रात का भोजन बहुत हल्का करने की सलाह दी जाती है। यदि आप रात के समय भारी भोजन करते हैं तो इसके कारण भी वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है, इसके लिए मेटाबॉलिज्म को प्रमुख कारण माना जाता है। रात के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है। आपका पाचन धीमा होगा तो आहार से पोषक तत्वों का लाभ नहीं उठा पाएंगे और ये शरीर में फैट बढ़ने का कारण बन सकती है।

4 of 5
ज्यादा मीठी चीजों के हो सकते हैं नुकसान - फोटो : istock
मीठी चीजों का अधिक सेवन

यदि आप भी मीठी चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण भी तेजी से वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है। मीठी चीजें न सिर्फ डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देती हैं साथ ही इससे मोटापे का जोखिम बढ़ने का भी खतरा रहता है। सोडा, शुगर वाली चीजें, मिठाइयों का सेवन कम करें इससे भी तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब सेहत के लिए हानिकारक - फोटो : Pixabay
अल्कोहल का सेवन नुकसानदायक

यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं फिर भी अल्कोहल का सेवन करते हैं तो यह आदत आपके सारे प्रयास को खराब कर सकती है। अल्कोहल के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा अल्कोहल का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित हो जाती है, जिसे वजन बढ़ाने वाले कारकों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो अल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी न करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें